समय से पहले आएगा मॉनसून, कई राज्यों में भारी बारिश

know the weather forecast,

पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड उड़ीसा और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहेगी। केरल, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी अच्छी बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना सहित पूर्वी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। राजस्थान गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में होगी प्री मॉनसूनी वर्षा

know the weather forecast,

नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश देगा हालांकि पंजाब हरियाणा और दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बौछारें संभव है। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत सहित उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

तेजी से आगे बढ़ रहा है मॉनसून, आज भी कई राज्यों में होगी बारिश

know the weather forecast,

बारिश और ओलावृष्टि के प्रभाव से दिल्ली ने मई के महीने में इस सदी का सबसे कम तापमान दर्ज किया। आज भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश संभव है। पूर्वी भारत तथा उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। अगले 2 दिनों के दौरान श्रीलंका पहुंच सकता है मॉनसून।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में जारी रहेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

23 मई की सुबह पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी के साथ ओले गिरे। दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सहित पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में हीटवेव नहीं आएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

किसानों के खातों में पहुंचे 2000 रूपए, इस योजना का मिला लाभ

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

देश के किसानों को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए खेती के लिए देशभर के किसान परिवारों को सालाना 6000 रूपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसके माध्यम से किसान भाईयों को काफी मदद मिली है।

इसी योजना के तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भी अपने राज्य के किसानों के लिए ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ चला रही है। इसके तहत किसान परिवारों को 4000 रूपए सलाना दो किस्तों में दिए जाते हैं। इसके चलते दोनों योजनाओं की मदद से राज्य के किसानों एक साथ 10 हजार रूपए प्रति वर्ष प्राप्त होती है।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार 18 मई के दिन राज्य के किसानों को योजना की किस्त जारी कर दी है। इसके माध्यम से 82 लाख 38 हजार किसान परिवारों को 1783 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। जहां हर एक किसान के बैंक खाते में 2000 रूपए की राशि जारी की गई है। बाकी बचे किसानों को भी 31 अगस्त तक सरकार द्वारा यह सहायता राशि पहुंचा दी जाएगी।

स्रोत: किसान समाधान

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

देश के प्रमुख मंडियों में 23 मई को क्या रहे लहसुन के भाव?

Indore garlic Mandi bhaw

लहसुन भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है लहसुन का भाव !

स्रोत: ऑल इनफार्मेशन

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

गेहूँ भाव में तेजी जारी, देखें 23 मई को देश के प्रमुख मंडियों के भाव

wheat mandi rates

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: बाजार इन्फो इंडिया

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आधे से ज्यादा हिंदुस्तान में प्री मॉनसूनी वर्षा के आसार

know the weather forecast,

पहाड़ों से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी भारत, उत्तर पूर्वी भारत तथा दक्षिण भारत में प्री मॉनसून बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत में जारी बारिश अब कम हो जायेगी परंतु मौसम शुष्क नहीं होगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों सहित उत्तरी महाराष्ट्र और गुजरात में कोई भी मौसमी गतिविधि नहीं होगी तथा मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बकरी पालन व्यवसाय में ये 5 मोबाइल ऐप पहुंचाएंगे फायदा

These 5 mobile apps will bring benefits in goat farming business

पशुपालन किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला व्यवसाय है। इसमें बकरी पालन सबसे लाभदायक कारोबार है। बकरी के दूध और मांस की बाजार में भी बहुत मांग है। वहीं अगर वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन किया जाए तो बढ़िया कमाई की जा सकती है।

हालांकि इस बारे में जानकारी न होने की वजह से पशुपालक उतना मुनाफा नहीं कमा पाते हैं। ऐसे में 5 मोबाइल ऐप हैं, जो घर बैठे आपको बकरी पालन के लिए प्रशिक्षित करेंगे। इन मोबाइल एप्लिकेशन की खास बात यह है कि इन्हें केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान की ओर से विकसित किया गया है।

बकरीमित्र मोबाइल ऐप
इस ऐप की मदद से बकरी पालन के जरूरी पहलुओं जैसे नस्ल पोषण, स्वास्थ्य, प्रजनन और आवास के साथ सामान्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाती है।

गोट ब्रीड मोबाइल ऐप
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित इस ऐप में बकरियों के नस्लों के बारे में जानकारी दी गई है। यह मोबाइल एप्लिकेशन हिंदी और अंग्रेजी भाषा उपलब्ध है।

गोट फार्मिंग
यह ऐप हिंदी, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। इस ऐप से पशुपालक बकरी की नस्लों के अनुसार पोषण और स्वास्थ्य प्रबंधन समेत बकरी के मांस और दूध उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गोट प्रोडक्ट्स
इस मोबाइल ऐप के द्वारा बकरी के मांस और दूध से बनें विभिन्न मूल्य वर्धित उत्पाद और उनसे मिलने वाली पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है। यह ऐप भी कई भाषाओं में उपलब्ध है।

बकरी गर्भाधान सेतू
यह मोबाइल ऐप में बकरियों के गर्भाधान की जानकारी देता है। इसके अलावा इस ऐप की मदद से कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक से लेकर उसके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

अगर आप बकरी पालन व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो ये मोबाइल ऐप आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

स्रोत: टीवी 9

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले हफ्ते किन फसलों के भाव में आएगी तेजी, देखें विशेषज्ञ समीक्षा

The prices of which crops will increase in the coming week

वीडियो के माध्यम से जानें आने वाले दिनों में किस फसल के भाव में आ सकती है तेजी।

वीडियो स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share