ग्रामोफोन को बेस्ट एग्री स्टार्टअप अवार्ड

दिनांक 22 फरवरी को नई दिल्ली में भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद व्दारा आयोजित पहले आल इंडिया एग्री स्टार्टअप कन्वेंशन में ग्रामोफ़ोन (एगस्टेक टेक्नोलॉजिस प्रा. लि.) को कृषि क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए बेस्ट एग्री स्टार्टअप का अवार्ड माननीय श्री सुरेश प्रभु केन्द्रीय मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा दिया गया|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Staking in Tomato

टमाटर में सहारा देना:-

  • यह अंतर्सस्य क्रिया, पौधों की रोपाई के 2-3 सप्ताह बाद की जाती है|
  • असीमित वृद्धि वाली किस्मों के लिए कतार के समानांतर बांस की खुटी को गाड़कर उसमें दो या तीन तार को खींच कर बाँध दिया जाता है| इन तारों पर पौधों की सुतली या रस्सी के सहारे बाँध दिया जाता है|
  • पौधे को निश्चित समय पर सहारा देने से अधिक उत्पादन एवं उत्तम गुणवता वाले फल प्राप्त होते है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Season of Planting of Okra

भिन्डी की रोपाई का समय:-

  • भिन्डी को साल में दो बार उगाया जाता है|
  • खरीफ मौसम में जून के अंत में बूवाई करते है|
  • ग्रीष्म ऋतु के लिए फरवरी के अंत से मार्च के शुरू तक बुवाई करते है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Time of Sowing of Bitter Gourd

करेला लगाने का समय :-

  • गर्मी मौसम की फसल के लिए बीज की बुवाई जनवरी-फरवरी माह में करनी चाहिये|
  • खरीफ मौसम की फसल के बीज की बुवाई मई-जून माह में करनी चाहिये |
  • रबी मौसम की फसल के बीज की बुवाई सितंबर-अक्टूबर में करनी चाहिये |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Land preparation for Brinjal

बैगन में भुमि की तैयारी :-

  • बैगन की अच्छी वृद्धि एवं विकास के लिए खेत में जल निकासी की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिये|
  • खेत की 4-5 बार जुताई करके मिट्टी को भुरभुरी कर देना चाहिये |
  • खेत की अंतिम जुताई के समय गोबर की खाद को खेत में मिलाये |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Objectives of Soil testing

मिट्टी परीक्षण के उद्देश्य:-

  • फसलों में रासायनिक खादों के प्रयोग की सही मात्रा निर्धारित करने के लिए।
  • ऊसर तथा अम्लिय भूमि के सुधार तथा उसे उपजाऊ बनाने का सही ढंग जानने के लिए।
  • फसल लगाने हेतु भूमि की अनुकूलता तय करने के लिए।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of Thrips

थ्रिप्स पौधों का रस चूसता हे जिससे पौधे पीले व कमज़ोर हो जाते है उपज कम होती है| इसके नियंत्रण के लिए प्रोफेनोफोस 400 मिली. प्रति एकड़ या फिप्रोनिल 400 मिली. प्रति एकड़  या थायमेथोक्जोम 100 ग्राम प्रति एकड़ का स्प्रे हर 10 दिन के अंतराल पर करे |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Irrigation in Moong (Green Gram)

मुंग में सिंचाई :-मूंग मुख्य रूप से खरीफ फसल के रूप में उगाया जाता है। जलवायु परिस्थितियों के आधार पर सिंचाई की आवश्यकता होती है|  गर्मी के मौसम की फसल के लिए, मिट्टी के प्रकार और जलवायु स्थिति के आधार पर तीन से पांच सिंचाई आवश्यक हैं। अच्छे उपज के लिए बुवाई के 55 दिनों बाद सिंचाई रुक देना चाहिए ।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Bulb splitting In Onion (physiological Disorder)

प्याज़ में कंदों का फटना:

कारक:-

  • प्याज़ के खेत में अनियमित सिंचाई के कारण इस विकार में वृद्धि होती है|
  • खेत में ज्यादा सिंचाई, के बाद में पुरी तरह से सूखने देने एवं अधिक सिंचाई दोबारा करने के कारण कंद फटने लगते है|
  • कंद के फटने के कारण कंदों में मकड़ी (राईज़ोफ़ाइगस प्रजाति) चिपक जाती है|

लक्षण:-

  • प्रथम लक्षण कंद के फटने पर आधार पर दिखाई देते है|
  •  प्रभावित कंद फटे उभार के रूप में आधार भाग में दिखाई देते है|

रोकथाम:-

  • एक समान सिंचाई और उर्वरकों की मात्रा उपयोग करने से कंदों को फटने से रोका जा सकता है|
  • धीमी वृद्धि करने वाले प्याज की किस्मों का उपयोग करने से इस विकार को कम कर सकते है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

किसानों के लिए राहत

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी चौहान ने किसान महासम्मेलन में घोषणा की है कि गेहू एवं धान के समर्थन मूल्य के साथ 200 रु. प्रति क्विंटल बोनस राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को देगी | साथ में ये भी कहा के मौसम के कारण हुए नुकसान के लिए बीमा राशि के साथ राहत राशि भी दी जायेगी |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share