होमोब्रेसिनोलाइड का फसलों के लिए क्या है महत्त्व?

  • होमोब्रेसिनोलाइड फसल के लिए बहुत ही लाभकारी उत्पाद है। होमोब्रेसिनोलाइड पौधों में तनाव को कम करके तनाव के प्रति सहनशीलता बढ़ाने में मदद करता है। 
  • जब फसल तनाव के प्रति सहनशील हो जाती है तो फसल की पैदावार बढ़ती है।
  • होमोब्रेसिनोलाइड फसल में दानो की संख्या, दानो का वज़न और प्रति पौधे उपज बढ़ाने में भी बहुत सहायक होता है।
  • होमोब्रेसिनोलाइड एंजाइम एवं प्रोटीन संश्लेषण के माध्यम से चयापचय गति विधि को बढ़ावा देता है। 
  • होमोब्रेसिनोलाइड प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को बढ़ावा देता है एवं पौधे में भोजन बनने की क्रिया को तेज़ करने में सहायक होता है। 
  • होमोब्रेसिनोलाइड का उपयोग फूल या फल लगने की पूर्व अवस्था में छिड़काव के रूप में किया जाता है।
Share

See all tips >>