बागवानी फसलों की खेती पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

पारंपरिक फसलों की खेती ज्यादातर किसान करते हैं, पर कई बार ऐसा देखा जाता है की इन फसलों की खेती से अच्छा लाभ किसानों की नहीं मिल पाता है। इसी वजह से कई किसान अब अपारंपरिक बागवानी फसलों की खेती पर जोर दे रहे हैं। सरकार भी इनकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार की तरफ से बागवानी फसलों की खेती करने पर सब्सिडी दी जा रही है। यहाँ यह ख़ास है की ये सब्सिडी आम, केला और नारियल की खेती करने पर किसानों को दी जा रही है।

यह सब्सिडी बिहार सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को आम, केला व नारियल की खेती करने पर दी जाती है। इसके अंतर्गत किसानों को 75 प्रतिशत तक की बंपर सब्सिडी दी जाती है। इसका मतलब हुआ की किसान महज 25% खर्च कर के ही आम, केला और नारियल की खेती कर सकते हैं अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

अगर आप बिहार के निवासी है तो आप भी इस ख़ास योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन योजना। योजना से जुड़ी आधी जानकारी के लिए आप उद्यान निदेशालय बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं और यहीं पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>