फूलों की खेती पर भारी सब्सिडी, कम कृषि खर्च में होगी लाखों की कमाई

धान और गेहूँ जैसे पारंपरिक फसलों की खेती के बजाय फूलों की खेती से भी किसान अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बहुत सारे गांव में किसान फूलों की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। यहाँ किसान गेंदा, गुलाब और ग्लाईडोलियस जैसे फूलों की खेती कर रहे हैं। इससे किसान लाखों का मुनाफा भी कमा रहे हैं। सरकार भी फूलों की खेती को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए किसानों को अनुदान के रूप में आर्थिक मदद भी दे रही है।

फूलों की खेती पर अनुदान पाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत अलग-अलग फूलों की खेती में अलग-अलग अनुदान किसानों को मिलता है। ग्लाइडोलियस की खेती पर 60 हजार, गुलाब की खेती पर 40 हजार, गेदें की खेती पर 16 हजार की राशि प्रति हेक्टेयर की दर से दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द किसान अपना पंजीकरण जरूर करवा ले। पंजीकरण पूरा होने के बाद “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>