खेतों में सोलर पंप लगाकर कृषि लागत को कम करें और कमाएं अच्छा लाभ

डीजल और बिजली वाले जनरेटर पंपों का उपयोग आपकी कृषि लागत को बढ़ा देता है। अगर किसान कम कृषि लागत में अच्छा लाभ कमाना चाहते हैं तो खेतों में जनरेटर पंपों के बजाय सोलर पंप लगवाएं। ये पंप खेती को तो आसान बनाती ही है साथ ही साथ किसानों को कमाई का अतिरिक्त साधन भी दे देती है। सोलर पंप को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

आप भी अपने खेतों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से सोलर पंप लगवा सकते हैं। गौरतलब है की सोलर पंप पर मिलने वाली सब्सिडी आम तौर पर केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों के साथ साथ नगर पालिकाओं द्वारा दी जाती है। इस सब्सिडी का उद्देश्य किसानों को सस्ती एवं सुरक्षित ऊर्जा के उपयोग हेतु प्रेरित करना है।

अगर आप भी सब्सिडी पर सोलर पंप लगवाना चाहते हैं तो सबसे पहले राज्य सरकार, केंद्र सरकार, या फिर नगर पालिका की सोलर पंप सब्सिडी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लें। आप ये जानकारियां नगर पालिका, कृषि विभाग, या फिर नगर विकास निगम कि ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

बहरहाल बता दें की केंद्र सरकार की सोलर पंप से जुड़ी एक ख़ास योजना है पीएम कुसुम योजना जिसके तहत किसान सोलर पंप लगाने पर 90% की सब्सिडी पा सकते हैं। इसका अर्थ हुआ की आप सिर्फ 10% खर्च पर अपने खेतों में सोलर पंप लगवा सकते हैं। इसी योजना की तरह अन्य राज्य सरकारें भी कई प्रकार की सब्सिडी देती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>