60 प्रतिशत तक की सब्सिडी या 1.60 लाख के लोन के साथ शुरू करें मछली पालन

ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के बीच मछली पालन व्यवसाय काफी लोकप्रिय है और यह बेहद फायदेमंद भी साबित हो रहा है। मछली पालन से किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाते हैं और इसी वजह से बहुत सारे किसान इसकी तरफ तेजी से रूख कर रहे हैं। सरकार की तरफ से भी किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं।

इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम मत्स्य सम्पदा योजना जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार की तरफ से मछली पालन करने वाले किसानों एवं मछुआरों को 60% तक सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना में अनुसूचित जाती की महिलाओं को मछली पालन हेतु 60% की सब्सिडी और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 40% की सब्सिडी दी जाती है। इसी योजना के माध्यम से किसान व मछुआरे सरकार से लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड बनवा कर भी किसान 1.60 लाख रूपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकते हैं।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>