कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों को मिलेंगे फ्री बीज, जानें क्या है सरकार की योजना

इस साल मानसून की बारिश असमान हुई है जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वहीं कई क्षेत्रों में ज्यादा बारिश के कारण बोई गई फसलों के खराब होने की भी जानकारी मिल रही है। कई जगहों पर बहुत हीं कम बारिश के कारण किसान खरीफ फसलों की बुआई नहीं कर पाए। इन समस्याओं के देखते हुए सरकार ने भी किसानों की मदद के लिए कई कदम उठाएं हैं।

उत्तर प्रदेश के किसानों की मदद के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री ने खरीफ सीजन के लिए धानमंत्री कृषि बीमा की तिथि को आगे बढ़ा दिया था। इसके साथ हीं साथ कृषि मंत्री ने बताया कि “प्रदेश के 14 जनपद जो कम वर्षा से प्रभावित हैं वहाँ किसानों को अरहर, उड़द तथा मूंग आदि के बीजों के मिनी किट वितरित किए जाएंगे। ताकि किसान अपने खेतों में समय से फसलों की बुआई कर सकें। इसके लिए लगभग डेढ़ लाख बीज मिनी किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके माध्यम से किसानों को लगभग 5800 क्विंटल बीज निशुल्क वितरित किए जाएँगे। कम वर्षा वाले इन 14 जनपदों मे झाँसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, मिर्जापुर, कौशांबी तथा पीलीभीत शामिल हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>