अमरूद की खेती करने पर मिलेगी 50% की बंपर सब्सिडी

बागवानी वाली खेती करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। यह खुशखबरी बिहार के किसानों के लिए है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले से चलाई जा रही मुख्यमंत्री बागवानी मिशन स्कीम के अंतर्गत इस बार अमरूद को भी शामिल कर लिया है। इसका मतलब हुआ की अब अमरूद की खेती पर भी सब्सिडी दी जायेगी। बता दें की फिलहाल इस योजना का लाभ पटना जिले के किसान उठा सकते हैं। धीरे धीरे इस योजना को अन्य जिले में भी शुरू किया जा सकता है।

मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार, बिहार सरकार पटना जिले में 5 हेक्टेयर रकबे में अमरूद के बाग लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की पूर्ती के लिए सरकार की ओर से किसानों को 50% की सब्सिडी राशि अमरूद के बाग़ लगाने पर दी जा रही है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि जो किसान 25 डिसमिल जमीन पर अमरूद के बाग़ लगाएंगे उन्हें ही यह सब्सिडी दी जायेगी।

इस योजना के अंतर्गत अब अमरूद, केला, पपीता और आम के बाग़ लगा सकते हैं। इसके तहत सब्सिडी पाने के लिए किसान उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: टीवी 9

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>