कृषि मशीनों पर मिल रहा 80% तक का बंपर अनुदान

आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग खेती-किसानी में बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते अब जुताई, बुवाई, कटाई एवं थ्रेसिंग जैसे काम आसान हो गए हैं। हालांकि कई किसान आर्थिक तंगी के चलते इन यंत्रों को खरीद नहीं पाते हैं, जिसके चलते वे आज भी उसी पुरानी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं।

इसी कड़ी में बिहार सरकार राज्य के किसानों की आर्थिक सहायता के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना की चला रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार पात्र किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% का अनुदान प्रदान कर रही है। वहीं इस योजना में SC/ST वर्ग के किसानों को 80% का अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान कृषि विभाग के कार्यालय जा सकते हैं।

स्रोत: लाइव हिंदुस्तान

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>