टमाटर की फसल में एन्थ्रेक्नोज की समस्या और निवारण के उपाय

गर्म तापमान और ज्यादा नमी वाली स्थिति में यह एन्थ्रेक्नोज की बीमारी फसलों में सबसे ज्यादा फैलती है। इस बीमारी से टमाटर के पौधे के प्रभावित हिस्सों पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। यह धब्बे आमतौर पर गोलाकार, पानी के साथ भीगे हुए और काली धारियों वाले होते हैं। जिन फलों पर ज्यादा धब्बे हों वे पकने से पहले ही झड़ जाते हैं, जिससे फसल की पैदावार में भारी गिरावट आ जाती है।

नियंत्रण: इसके निवारण के लिए ताक़त (कैप्टान 70% + हेक्साकोनाज़ोल 5% डब्ल्यू पी), 370 ग्राम/एकड़ 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>