प्याज लहसुन की कटाई के बाद छँटाई करें और अच्छा बाजार भाव पाएं

  • किसान भाइयों बाजार में अच्छा मूल्य प्राप्त करने के लिए प्याज एवं लहसुन की छँटाई एवं श्रेणीकरण अति आवश्यक होती है। 

  • इसमें मोटी गर्दन वाले, कटे फटे या चोट खाए, रोग ग्रस्त एवं कीटों से प्रभावित, सड़े गले तथा अंकुरित कंदों को छांट कर अलग कर दिया जाता है। 

  • छँटाई के पश्चात प्याज एवं लहसुन के आकार के आधार पर श्रेणीकरण करते हैं। 

  • श्रेणीकरण सामान्यतः मानव श्रम द्वारा ही किया जाता है किन्तु वर्तमान समय में इसके लिए मशीनें भी उपलब्ध हैं। आवश्यकतानुसार कोई भी विधि अपनाई जा सकती है l

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>