लहसुन का भंडारण करते समय इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

  • आजकल सभी स्थानों पर लहसुन की कटाई लगभग पूर्ण हो चुकी है एवं किसान लहसुन को भंडारित करके रख रहे हैं। 

  • लहसुन के भंडारण करने की स्थिति में किसान को कुछ सावधानियां रखना बहुत आवश्यक है। 

  • भंडारण के पहले लहसुन को धूप में अच्छे से सुखा लें जिसके द्वारा लहसुन में अगर थोड़ी भी नमी हो तो लहसुन के खराब होने की सम्भावना रहती है। 

  • यदि आपके पास पर्याप्त जगह हो और आप लहसुन को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखना चाहते हो तो तने से कन्द को न काटे, जब जरूरत हो तभी काटे। उन्हें एक गुच्छे में बांध कर फैला कर रख दें।

  • यदि कटाने की आवश्यकता हो तो सबसे पहले उन्हें 8-10 दिन तक तेज धुप में सूखने दे। लहसुन कंद की जड़ को तब तक सूखने दे जब तक जड़े बिखर न जाये। फिर कंद से तने के बीच में 2 इंच की दुरी रख कर ही काटे ताकी उनकी परत हटने पर भी कलिया बिखरे नही और कंद ज्यादा समय तक सुरक्षित रहे।

  • कई बार कुदाली या फावड़े से कंद को चोट लग जाती है। लहसुन के कंद की छटाई करते वक्त दाग लगे हुए कंद को अलग निकाल दे, बाद में इन्हीं दागी कंदो में सडन पैदा हो कर अन्य दूसरे कंदों में भी सडन फैल जाती है। 

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>