किसानों के लिए खुशखबरी, अब 100% सब्सिडी पर मिलेगी खाद

देश में बढ़ती महंगाई की मार खाद के दामों पर भी पड़ रही है। हालांकि किसान भाईयों की जेब पर इसका कोई असर नहीं होगा। किसानों की मदद के लिए सरकार ने 100% सब्सिडी वाली योजना लागू की है। इसके तहत किसानों द्वारा उर्वरकों की खरीद का अतिरिक्त भार सरकार भरेगी।

किसानों का उर्वरकों की लागत उत्पादन के बराबर पैसे खर्च करना मुश्किल है। इसके हल स्वरूप सरकार द्वारा पायलट परियोजना की शुरुआत की गई। योजना की मदद से किसानों को रियायत राशि पर खाद उपलब्ध कराई जाती है। फिलहाल वित्त वर्ष 2022 के अनुसार किसानों को 100% सब्सिडी दी जा रही है।

इस योजना के तहत सभी खुदरा दुकानों पर पीओएस या प्वाइंट ऑफ सेल्स डिवाइस लगाए जाएंगे। जिसके माध्यम से बेचे गए उर्वरकों की मात्रा और भुगतान का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही उर्वरक खरीदने वाले किसानों की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। जहां इस रिकॉर्ड के आधार पर निर्माता कंपनी को सब्सिडी राशि उपलब्ध होगी।

इस योजना की जानकारी आधिकारिक पोर्टल fert.nic.in पर उपलब्ध है। आप भी इस वेबसाइट के जरिए जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

स्रोत: एशियानेट न्यूज़

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>