नीम लेपित यूरिया के फायदे जानकर दंग रह जायेंगे आप

  • किसान भाइयों नीम लेपित यूरिया बनाने के लिए यूरिया के ऊपर नीम के तेल का लेप कर दिया जाता है। 

  • यह लेप नाइट्रीफिकेशन अवरोधक के रूप में काम करता है। नीम लेपित यूरिया धीमी गति से प्रसारित होता है। 

  • इसके कारण फसलों की आवश्यकता के अनुरूप नाइट्रोजन पोषक तत्व की उपलब्धता होती है और फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती है।

  • नीम लेपित यूरिया सामान्य यूरिया की तुलना में लगभग 10 % कम लगता है, जिससे 10 % यूरिया की बचत की जा सकती है।

  • नीम लेपित यूरिया के लाभ- 

  • कृषि लागत में कमी, कृषकों की आय में वृद्धि होती है। 

  • 10% तक यूरिया की बचत एवं 10 से 15% तक उपज में वृद्धि देखने को मिलती है l 

  • नत्रजन के धीरे-धीरे निकलने के कारण मृदा उर्वरता को मदद मिलती है।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>