फसलों का बड़ा दुश्मन है खरपतवार, जानें क्यों जरूरी है इनकी रोकथाम?

  • खरपतवार प्रत्येक फसल के लिए बहुत बड़ी समस्या मानी जाती है।

  • फसलों की गुणवत्ता एवं पैदावार को बढ़ाने के लिए खरपतवार पर नियंत्रण करना आवश्यक है।

  • कई बार खरपतवारों की अधिकता से परेशान किसान इससे निजात पाने के लिए विभिन्न खरपतवारनाशक का प्रयोग करते हैं।

  • खरपतवारनाशक खेत की मिट्टी के साथ फसलों एवं हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित होते हैं, साथ ही फसल में खरपतवारनाशी एक निश्चित समय अर्थात खरपतवारों में 2-5 पत्ती आने के पहले तक ही उपयोग कर सकते हैं। इस अवस्था के बाद खरपतवार नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई ही एक विकल्प रह जाता है।

  • निराई गुड़ाई के लिए विभिन्न यंत्रों का उपयोग किया जा सकता है जिनमें खुरपी, फावड़ा, कुदाली, पशु-चालित निराई यंत्र (त्रिफाली, अकोला, डोरा, बारडोली) कोनो वीडर, व्हील हैंडल, स्वचालित रोटरी पावर वीडर आदि शामिल हैं।

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

See all tips >>