लाइव क्लास में जानें रबी सीजन की खेती प्लस सेवा में क्या होगा ख़ास

खरीफ सीजन के दौरान ग्रामोफ़ोन खेती प्लस सेवा से जुड़कर हजारों किसानों ने जबरदस्त उपज प्राप्त की है और इसीलिए इस बार रबी सीजन में खेती प्लस से जुड़ने के लिए किसान भाइयों में खूब उत्साह देखा जा रहा है। किसानों के इसी उत्साह को देखते हुए आने वाले 13 अक्टूबर को रबी सीजन की पहली खेती प्लस लाइव क्लास का आयोजन सभी किसान भाइयों के लिए किया जा रहा है।

इस लाइव क्लास में सभी किसान भाइयों को रबी सीजन की तैयारी से जुड़ी ढेर सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी साथ ही इस बार खेती प्लस सेवा के साथ आपको कौन कौन से प्रोडक्ट मिलेंगे इसकी भी विस्तृत जानकारी मिलेगी।

यह क्लास ज़ूम एप के माध्यम से दी जायेगी। ज़ूम क्लास से जुड़ने के लिए आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ज़ूम एप डाउनलोड करना होगा। खेती प्लस क्लास के आयोजन की पूर्व सूचना आपको SMS और ग्रामोफ़ोन एप के नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जायेगी। इस सूचना के साथ आपको ज़ूम क्लास का एक लिंक भी भेजा जाएगा। आपको क्लास के लिए तय किये गए समय पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करना होगा। बस लिंक पर क्लिक कर के आप क्लास में शामिल हो जाएंगे।

ज़ूम क्लास से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया आप इस वीडियो के माध्यम से भी समझ सकते हैं।

Share

See all tips >>