चंदन की खेती से बनें लखपति, कमाएं 60 लाख हर महीने

हर महीने 60 लाख रूपए तक की कमाई सुनकर आपको यकीन नहीं आ रहा होगा पर ये सच है। आप यह कमाई चन्दन की खेती कर के कमा सकते हैं। चंदन की मांग ना सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेशों में भी खूब रहती है। इसीलिए इसकी खेती से अच्छा मुनाफा अर्जित किया जा सकता है।

ऐसे कई किसान हैं जो चंदन की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं। इनमे से एक किसान हैं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी उत्कृष्ट पांडेय। इन्होने महज 1 लाख रूपए से चंदन का व्यापार शुरू किया और उनकी मासिक आमदनी 60 से 80 लाख रूपए हो गई है।

हरियाणा के सुरेंद्र ने भी सिर्फ 1 लाख रूपए से चंदन की खेती शुरू की वो भी बहुत ही छोटे स्तर पर। उन्हें भी बेहद कम समय में अच्छा मुनाफा मिलने लगा। सुरेंद्र और उत्कृष्ट की तरह ही कई उदाहरण है जो ऐसा कर रहे हैं।

बता दें की चंदन की खेती दो तरह से होती है जिनमे एक परंपरागत तरीका है और दूसरा ऑर्गोनिक तरीका है। भारत चंदन की लकड़ी की कीमत 8 से 10 हजार रूपए वहीं विदेशों में 20 से 22 हजार रूपए होती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>