10 करोड़ 60 लाख रुपए की सब्सिडी, मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगी

मध्य प्रदेश के किसान बांस की खेती कर के लाभ कमा सकते हैं। कई किसान इसके माध्यम से अपनी जिंदगी बेहतर बना रहे हैं। पिछले साल प्रदेश के 3597 किसानों ने कुल 3520 हेक्टेयर क्षेत्र में बांस की खेती की थी और इससे करीब 7 करोड़ 20 लाख रुपए की सब्सीडी मिली थी।

बांस की खेती पर इस साल भी मध्य प्रदेश के किसानों को भारी सब्सिडी मिल रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार 3 हजार से अधिक किसान 4443 हेक्टेयर क्षेत्र में बांस की खेती करने जा रहे हैं और इसके लिए लगभग 10 करोड़ 60 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

स्रोत: टीवी 9 भारत वर्ष

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>