मध्य प्रदेश के किसानों को पान की खेती पर मिल रहा भारी अनुदान

पान के पत्तों का काफी महत्व होता है, इसका इस्तेमाल खाने के अलावा धार्मिक स्थलों पर भी खूब होता है। इसके अलावा इसके उपयोग से कई असाध्य रोगों से भी आराम मिलता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं इसीलिए इसकी मांग भी बाजार में खूब रहती है।

पान की खेती देश के कई राज्यों में बहुत सारे किसान करते हैं और अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त करते हैं। सरकार भी पान की खेती करने के लिए किसानों को खूब प्रोत्साहित कर रही है और अनुदान भी दे रही है।

मध्य प्रदेश सरकार पान उगाने वाले किसानों को 50% की भारी सब्सिडी दे रही है। बता दें की 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पान की खेती करने के लिए कृषि खर्च करीब 50 हजार रुपये आता है। इस पूरे खर्च का आधा हिस्सा यानी पच्चीस हजार रूपए सरकार अनुदान के रूप में दे रही है।

इस सब्सिडी का लाभ फिलहाल मध्य प्रदेश के सतना जिले के किसान पा सकते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए किसान https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>