सोयाबीन की फसल में सफेद लट के प्रकोप की ऐसे करें रोकथाम

  • सफेद लट दरअसल सफेद रंग का एक कीट है जो खेत में सुप्तावस्था में इल्ली के रूप में निवास करता है।

  • आमतौर पर प्रारंभिक रूप में ये सोयाबीन के पौधों की जड़ों में नुकसान पहुंचाते हैं।

  • सफेद लट के प्रकोप के लक्षण सोयाबीन के पौधे पर देखे जा सकते हैं। इन लक्षणों में पौधे का एकदम से मुरझा जाना, पौधे की बढ़वार रूक जाना और बाद में पौधे का मर जाना प्रमुख है।

  • इसके रासायनिक नियंत्रण के लिए फेनप्रोपाथ्रिन 10% ईसी @ 500 मिली प्रति एकड़ या क्लोरपाइरीफोस 20% ईसी @ 1 लीटर/एकड़ का मिट्टी में प्रयोग करें।

  • इसके जैविक नियंत्रण के लिए मेटारायझियम एसपीपी @ 1 किग्रा/एकड़ या बावेरिया बेसियाना + मेटारायझियम एसपीपी @ 2 किग्रा/एकड़ का उपयोग उर्वरकों की पहली खुराक के साथ कवकीय सूत्रीकरण के रूप में करें।

  • इन उपचारों के अलावा आप यांत्रिक नियंत्रण के तौर पर लाइट ट्रैप का उपयोग भी कर सकते हैं। यह एक प्रकार का जाल होता है जिसमे लाइट लगा होता है जिसकी तरफ सफ़ेद लट आकर्षित होते हैं और जाल में फंस जाते हैं।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

See all tips >>