बस दो आसान स्टेप्स से जुड़ें खेती प्लस के ज़ूम क्लास से, जानें पूरी प्रक्रिया

खेती प्लस से जुड़े किसानों के लिए जल्द ही ऑनलाइन क्लास शुरू होने जा रही है। सभी किसान इस क्लास से जुड़ का इसका लाभ ले सकते हैं। यह क्लास ज़ूम एप के माध्यम से दी जायेगी अतः इस लेख के माध्यम से आपको ज़ूम एप पर होने वाली इस क्लास से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया बताई जायेगी। 

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ज़ूम एप डाउनलोड करना होगा। 

  • इसके बाद जब भी खेती प्लस क्लास का आयोजन होगा तब आपको इसकी पूर्व सूचना SMS और ग्रामोफ़ोन एप के नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जायेगी। इस सूचना के साथ आपको ज़ूम क्लास का एक लिंक भी भेजा जाएगा। 

  • आपको क्लास के लिए तय किये गए समय पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करना होगा। बस लिंक पर क्लिक कर के आप क्लास में शामिल हो जाएंगे। 

Share

See all tips >>