मक्का की फसल से पाएं जबरदस्त उपज, इस्तेमाल करें मक्का समृद्धि किट

  • मक्का समृद्धि किट कई उन्नत जैविक उत्पादों से भरा एक किट है जिसका उपयोग मक्का की फसल में बुआई से पहले मिट्टी उपचार रूप में किया जाता है। आइये जानते हैं इस किट में कौन कौन से उत्पाद शामिल हैं?

  • एनपीके बैक्टीरिया का कंसोर्टिया: यह उत्पाद तीन प्रकार के बैक्टीरिया ‘नाइट्रोजन फिक्सेशन बैक्टीरिया, पीएसबी और केएमबी से मिलकर बना है। यह मिट्टी एवं फसल में तीन प्रमुख पोषक तत्व नाइट्रोजन, पोटाश एवं फास्फोरस की पूर्ति में सहायक होता है। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की उपलब्धता में वृद्धि होती है जिससे पौधों को समय पर आवश्यक तत्व मिल जाते हैं और पौधे की बढ़वार अच्छी होती है साथ ही फसल का उत्पादन भी बढ़ता है।

  • ज़िंक सोलुब्लाइज़िंग बैक्टीरिया: यह उत्पाद मिट्टी में मौजूद, अघुलनशील जिंक को घुलनशील बनाने में मदद करता है और पौधों को यह उपलब्ध करवाता है। यह पौधों की वृद्धि के लिए सबसे महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है।

  • ह्यूमिक एसिड, समुद्री शैवाल, अमीनो एसिड एवं मायकोराइज़ा: ह्यूमिक एसिड मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करके मिट्टी की जल धारण क्षमता में वृद्धि करता और सफेद जड़ के विकास को बढ़ाता है। समुद्री शैवाल पौधों को पोषक तत्व ग्रहण करने में मदद करता है और अमीनो एसिड प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को बढ़ाता है।मायकोराइज़ा सफेद जड़ के विकास में मदद करता है।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

See all tips >>