मानसून ने फिर पकड़ी रफ़्तार, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में होगी बारिश

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों के साथ पश्चिमी जिलों की तरफ भी बाद सकता है मानसून और हो सकती है भारी बारिश। उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ-साथ मानसून भी आगे बढ़ने की संभावना है। गुजरात में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं जिससे मानसून के आगे बढ़ने की राह सुगम हो चली है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा सहित राजस्थान को अभी मानसून का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पश्चिमी तट पर भारी वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>