13 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून देगा दस्तक, अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका

11 जून को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जो सशक्त होकर डिप्रेशन बन सकता है। इसके कारण मुंबई तथा विदर्भ में भारी बारिश के आसार हैं। 13 जून तक मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में मानसून के पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही तेलंगाना उड़ीसा पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में 12 जून से वर्षा की गतिविधियां संभव है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>