ऐसे करें अपने खाली खेत में पंचगव्य का उपयोग

  • पंचगव्य एक जैविक उत्पाद है। फसलों एवं खाली खेत में इसका उपयोग करने से फसलों एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।

  • पंचगव्य का खाली खेत की मिट्टी में मौजूद हानिकारक कीटों, कवक एवं जीवाणुओं को ख़त्म करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।

  • पंचगव्य मिट्टी सुधारक की तरह कार्य करता है।

  • पंचगव्य की 3 लीटर मात्रा एक एकड़ के लिए पर्याप्त होता है।

  • इसके अलावा पंचगव्य के 3% घोल को फल पेड़-पौधों और फसल पर छिड़काव करके प्रयोग किया जा सकता है। 3 लीटर पंचगव्य एक एकड़ खड़ी फसल के लिए पर्याप्त होता है।

  • पंचगव्य के 3% घोल को सिंचाई के पानी के साथ उपयोग किया जा सकता है।

स्मार्ट कृषि और स्मार्ट कृषि उत्पादों से संबंधित नई नई जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>