मल्टीलेयर खेती करने से किसानों को मिलेंगे कई फायदे

  • मल्टीलेयर खेती के अंतर्गत एक ही खेत में एक ही मौसम में एक साथ बहुत सी फसलें लगायी जाती है। खेती की इस तकनीक को मल्टीलेयर खेती कहते हैं।

  • मल्टीलेयर खेती के लिए किसान पहले जमीन में ऐसी फसल लगाएं, जो कि भूमि के अंदर उगती है। इसके बाद उसी भूमि में सब्जी और फलदार पौधे लगा सकते हैं।

  • इन फसलों के अलावा छायादार और फलदार वृक्ष भी लगा सकते हैं। इस तकनीक से किसान कम भूमि में भी एक से अधिक फसल की खेती कर सकता है।

  • मल्टी लेयर फार्मिंग में एक ही खेत में एक साथ चार से पांच फसल आसानी से लगाई जा सकती है।

  • मल्टीलेयर खेती में किसान कम भूमि में अधिक खेती करके अधिक लाभ कमा सकते हैं।

आधुनिक और स्मार्ट खेती से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

See all tips >>