गर्मियों के मौसम में लोबिया की फसल को चारे के रूप में करें उपयोग

  • गर्मियों के मौसम में पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में पशुपालकों को इस समय लोबिया की बुआई करनी चाहिए।
  • लोबिया पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • लोबिया सबसे तेज बढ़ने वाला दलहनी चारा फसल है।
  • लोबिया के अधिक पौष्टिक व पाचकता से भरपूर होने के कारण ही इसे घास के साथ मिलाकर बोने से इसकी पोषकता बढ़ जाती है।
  • लोबिया सब्ज़ी के रूप में भी उपयोग की जाती है। ख़ास कर के इसका उपयोग बरसात में होता है क्योंकि इस समय हरी सब्जियों की उपलब्धता कम हो जाती है।
  • इस समय हरी सब्जी के लिए लोबिया का उत्पादन किसानों को अच्छा मुनाफा दिलाता है।
  • लोबिया दलहनी फसल है तो यह मिट्टी में नाइट्रोज़न नामक पोषक तत्व की उपलब्धता को बहुत बढ़ाती है।

आधुनिक और स्मार्ट खेती से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

See all tips >>