महिलाएं खेतों में चलाएंगी ड्रोन, सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवाएगी 15 हजार ड्रोन

खेतीबाड़ी के क्षेत्र में महिलाएं भी आगे आएं और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं इसके लिए सरकार लोगों को जागरूक कर रही है। इन महिलाओं की आय बढे इसके लिए सरकार ने ख़ास कर के महिला कृषकों की सहायता के लिए कई सारी योजनाएं शुरू की हैं। ऐसी ही एक योजना है जिसके तहत देशभर में महिलाएं को अनुदान पर ड्रोन प्राप्त कर सकती हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना को मंजूरी दी है। इस योजना में आने वाले दो सालों के दौरान कुल 1261 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जाएगा साथ ही ड्रोन के उपयोग को भी बढ़ाया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत पहले ऐसे महिला समूहों को चिन्हित किया जायेगा जो आर्थिक रूप से ड्रोन जैसे उपकरणों के उपयोग में सक्षम हों। इन समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। बता दें की ड्रोन की खरीदारी के लिए महिला समूहों को कुल खर्च का 80 प्रतिशत या अधिकतम आठ लाख रुपये तक की रकम आर्थिक मदद के रूप में दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिला किसानों को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग भी दी जायेगी।

प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें महिला सदस्यों में से एक योग्य महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष और उससे अधिक हो, को 15 दिनों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें 5 दिनों का प्रशिक्षण ड्रोन पायलट के लिए दिया जाएगा जो अनिवार्य रूप से महिला को लेना होगा। साथ ही कृषि उद्देश्य के लिए पोषक तत्वों और कीटनाशकों के प्रयोग का 10 दिवसीय अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>