सरकार ने 5 से 10% तक बढ़ाई खरीफ फसलों की एमएसपी

देश में खरीफ फसलों की खेती की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में केंद्र सरकार ने बुवाई से पहले ही इन फसलों का समर्थन मूल्य जारी कर दिया है, ताकि किसान भाई फसलों के भाव के अनुसार खेती का चयन कर सकें। इस बार सरकार ने 5 से 10% तक की वृद्धि एमएसपी में कर दी है। जारी किए गए आकड़ों के अनुसार 2023-24 की खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 5 से 10% तक की वृद्धि की गई है। नीचे सभी खरीफ फसलों की एमएसपी और लागत से मिलने वाले मुनाफे के बारें में जानकारी दी गई है।

फसलें 2022-2023 (रु. प्रति क्विंटल) 2023-2024 (रु. प्रति क्विंटल) बढ़ोतरी (%)
मूंग 7,755 8,558 10.35
तिल 7,830 8,635 10.28
कॉटन (लॉन्ग स्टेपल) 6,380 7,020 10.03
मूंगफली 5,850 6,377 9.01
कपास (मध्यम स्टेपल) 6,080 6,620 8.88
ज्वार-मालदंडी 2,990 3,225 7.86
रागी 3,578 3,846 7.49
ज्वार-हाइब्रिड 2,970 3,180 7.07
धान (समान्य) 2,040 2,183 7.01
सोयाबीन (पीला) 4,300 4,600 6.98
धान-ग्रेड ए 2,060 2,203 6.94
मक्का 1,962 2,090 6.52
बाजरे 2,350 2,500 6.38
नाइजरसीड 7,287 7,734 6.13
तूर/अरहर 6,600 7,000 6.06
सूरजमुखी के बीज 6,400 6,760 5.63
उड़द 6,600 6,950 5.3

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>