बायोफ्लॉक मछली पालन पर 60% सब्सिडी, कम खर्च में पाएं ज्यादा मुनाफा

अगर आपके पास तालाब नहीं है और आप फिर भी मछली पालन का व्यवसाय करना चाहते है तो इसमें आपकी मदद करेगा बायोफ्लॉक तकनीक। इसकी मदद से आप छोटे से जगह पर भी आसानी से मछली पालन कर सकते है। इस तकनीक के इस्तेमाल से मछलीपालन कम खर्च में ज्यादा कमाई कर सकते हैं। बता दें की छत्तीसगढ़ में किसानों को मछली पालन के लिए भारी सब्सिडी भी दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में मछली पालन के काम को कृषि का दर्जा देने हेतु 40 से 60% तक की सब्सिडी राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही। इस क्षेत्र में मिल रही नई नई सुविधाओं और बढ़ते फायदों के कारण अब किसानों के साथ साथ पढे़ लिखे युवा भी मछली पालन की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं।

बता दें की बायोफ्लॉक तकनीकी मछली पालन करने की बेहतरीन तकनीक है। इसके लिए मत्स्य विभाग के महासमुंद जिला कार्यालय में आवेदन करना पड़ता है। इसके अंतर्गत मछली पालन करने वालों को 7 लाख रुपए के यूनिट में सब्सिडी दी जाती है। महिलाओं व एसटी, एससी वर्ग को 60% वहीं पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग को 40% सब्सिडी दी जाती है।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>