मूंग की फसल में पिस्सू भृंग का प्रकोप एवं नियंत्रण के उपाय

लक्षण: मूंग की फसल की 20-35 दिन की अवस्था में ही पिस्सू भृंग के प्रौढ़ रूप पत्तों को काट कर उसमें छेद बनाते हैं जिससे 30 से 40 प्रतिशत पत्ते क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। प्रकोप होने की स्थिति मे, पत्ते छन्नी जैसे दिखते हैं। इससे पौधे की बढ़वार प्रभावित होने के साथ, कई बार पौधा सूख भी जाता है। प्रौढ़ कीट छोटे शरीर वाले, लाल भूरे धारीदार होते हैं और रात्रि के समय हमला करते हैं। यह मात्र स्पर्श से उड़ जाता है जबकि इस कीट की इल्ली फसल की जड़ एवं तने को खाकर फसल को हानि पंहुचाते हैं।

नियंत्रण: इसके नियंत्रण के लिए सेलक्वीन (क्विनालफॉस 25% ईसी) 25% डब्ल्यू/डब्ल्यू को 250 मिली लीटर/एकड़ 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>