खरबूज़ की उन्नतशील किस्में, स्वयं देखें और करें चुनाव !

खरबूज़ गर्मी के मौसम में उगाई जाने वाली महत्वपूर्ण कद्दूवर्गीय फसल है। हमारे देश में यह बहुत लोकप्रिय फल है। इसकी खेती आर्थिक रूप से फायदेमंद मानी जाती है। इनकी बढ़ती मांग को देखते हुए आवश्यकता है की किसान भाई इनकी खेती वैज्ञानिक ढंग से करें, जिससे कम खर्च में अच्छी आमदनी अधिक मिल सके। 

एनएमएमएच – 203

  • फल का रंग – जालीदार त्वचा व पीला रंग 

  • फलों का वजन – 1000 – 1100 ग्राम 

  • फल का आकार – गोल से अंडाकार

  • गूदे का रंग – भगवा पीला 

  • प्रथम तुड़ाई  – 65 से 70 दिन में 

  • सहनशील – विल्ट, पाउडरी मिल्ड्यू, कुकुम्बर मोजेक वायरस 

  • परिवहन – लंबे परिवहन के लिए उपयुक्त

  • उत्पादन क्षमता – उच्च उपज 

एनएमएमएच – 225

  • फल का रंग – जालीदार त्वचा व सुनहरे पीले फल

  • फलों का वजन – 800 – 900  ग्राम 

  • फल का आकार – गोलाकार 

  • गूदे का रंग – गहरा नारंगी 

  • प्रथम तुड़ाई  – 65 से 70 दिन में 

  • अति सहनशील – फ्युजेरियम विल्ट, कुकुम्बर मोजेक वायरस 

  • परिवहन – लंबे परिवहन के लिए उपयुक्त

  • उत्पादन क्षमता – उच्च उपज

एनएमएमएच – 24 

  • फल का रंग – पीले रंग पर हरी धारियां

  • फलों का वजन – 900 – 1000 ग्राम 

  • फल का आकार – चपटे गोलाकार 

  • गूदे का रंग – गहरा भगवा पीला गूदा

  • प्रथम तुड़ाई  – 70 से 75 दिन में 

  • अति सहनशील – विल्ट, पाउडरी मिल्ड्यू, कुकुम्बर मोजेक वायरस के प्रति अति सहनशील 

  • परिवहन – लंबे परिवहन के लिए उपयुक्त

  • उत्पादन क्षमता – उच्च उपज

  • टीएसएस – उच्च

सागर 60

  • फल का रंग – हरी पट्टियों के साथ पीली त्वचा

  • फलों का वजन – 800-900 ग्राम 

  • फल का आकार –  सपाट गोल 

  • गूदे का रंग – गहरा भगवा पीला गूदा

  • प्रथम तुड़ाई  – 75-85 दिन में 

  • अति सहनशील – फ्यूजेरियम विल्ट

  • उत्पादन क्षमता – उच्च उपज

  • टीएसएस – उच्च

एनएमएमएच – 65

  • फल का रंग – सफेद जाल व क्रीमी रंग

  • फलों का वजन – 1000-1200 ग्राम 

  • फल का आकार –   गोल 

  • गूदे का रंग – केसर पीला गूदा

  • प्रथम तुड़ाई  – 75-85 दिन में 

  • अति सहनशील – फ्यूजेरियम विल्ट और गमी स्टेम ब्लाइट के प्रति अत्यधिक सहिष्णु

  • उत्पादन क्षमता – उच्च उपज

  • टीएसएस – उत्कृष्ट स्वाद संग उच्च टीएसएस

बीएसएस 651 – पताशा F1

  • फल का रंग – सफेद जाल व क्रीमी रंग

  • फलों का वजन – 2 – 2.5 किलो

  • फल का आकार –   गोल 

  • गूदे का रंग – नारंगी रंग का गुदा

  • प्रथम तुड़ाई  – 70 – 75  दिन में 

  • अति सहनशील – फ्यूजेरियम रोग और वायरस के खिलाफ अच्छी सहनशीलता

  • उत्पादन क्षमता – उच्च उपज

  • परिवहन – लंबे परिवहन के लिए उपयुक्त

पीएस 5060

  • फल का रंग – सफेद जाल व क्रीमी रंग

  • फलों का वजन – 2 किलो

  • फल का आकार –   गोल 

  • गूदे का रंग – नारंगी रंग का गुदा

  • प्रथम तुड़ाई  – 70 – 75  दिन में 

  • टीएसएस – उत्कृष्ट स्वाद के साथ उच्च टीएसएस

पीएस 2525

  • फल का रंग – हरी धारियां व पीला रंग

  • फलों का वजन – 900-1000 ग्राम के आकर्षक फल

  • फल का आकार –  सपाट गोल

  • टीएसएस – उत्कृष्ट स्वाद के साथ उच्च टीएसएस

ये कुछ महत्वपूर्ण खरबूज़ की किस्में हैं जिनकी खेती करके अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसका बीज दर 1.2 किग्रा प्रति एकड़, के हिसाब से लगता है। बेड तैयार होने के बाद, पंक्ति से पंक्ति की दूरी 6 फ़ीट, पौधे से पौधे की दूरी 3 फ़ीट रख कर बुवाई करें। इन बीजों की खरीदारी के लिए ग्रामोफ़ोन ऐप के बाजार सेक्शन पर जाएँ।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>