गोबर से बना ऐसा ऑर्गेनिक घर, जो रहता है AC से ज्यादा ठंडा

तपती धूप से बचने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। वैसे तो आमतौर पर लोग घरों को ठंडा रखने के लिए AC, कूलर एवं पंखे का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी तरकीबें हैं जिनकी मदद से लोग गर्मी में अपने घरों को ठंडा रखते हैं। वहीं हम आपको भीषण गर्मी से बचने का एक ऐसा जुगाड़ बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

जैविक घर जो गर्मी में ठंडा और सर्दी में रहेगा गर्म

डॉक्टर शिव दर्शन मलिक ने एक ऐसा जैविक घर बनाया है, जो गर्मी के मौसम में ठंडा और सर्दी के मौसम में अपने आप गर्म रहता है। इस जैविक घर की खास बात यह है कि यह गोबर की ईंटों से बनाया गया है। गोबर से बनी इस खास ईंट को गौक्रीट ईंट और वैदिक प्लास्टर नाम दिया गया है। इसके अलावा घर बनाने में उन्होंने मिट्टी, चूना और स्थानीय वनस्पति का भी उपयोग किया गया है। जिस वजह से यह घर पूरी तरह से ऑर्गेनिक है।

रेडिएशन के खतरे से होगा सुरक्षित

वहीं ऑर्गेनिक होने के कारण इस घर का तापमान बाहर की अपेक्षा 7 डिग्री कम रहता है। इसके साथ ही यह रेडिएशन के खतरे से भी सुरक्षित रहता है। हर मायने में यह घर काफी सुरक्षित, किफायती और मौसम अनुरूप है। जिस वजह से शिव दर्शन मलिक सबको ऐसे घरों को तैयार करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि पर्यावरण और सेहत दोनों स्वस्थ्य रहें।

स्रोत: कृषि जागरण

किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना न भूलें।

Share

See all tips >>