भंडार गृह में संग्रहित गेहूँ की उपज को चूहों से कैसे रखें सुरक्षित?

  • किसान भाइयों अभी लगातार खेतों से गेहूँ की फसल की कटाई हो रही है और बहुत सारे किसान अपनी गेहूँ की फसल को बाजार में बेचने के बजाय भंडार ग्रह में संग्रहित करके रख रहे हैं। 

  • गेहूँ के भंडारण में सबसे बड़ी समस्या चूहों की होती है। 

  • इसके बचाव के लिए भंडारण के पहले निम्न बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है –

  • गेहूँ की फसल को भंडार गृह में रखने के पहले भंडार गृह को अच्छे से साफ करके रखें। 

  • यदि भंडार गृह में पहले से ही चूहों का प्रकोप हो तो पहले से ही उनके निवारण के उपाय करना जरूरी है।

  • गेहूँ भंडारण के बाद यदि चूहों का प्रकोप दिखाई दे तो आटे या बेसन में चूहा मार दवा मिलाकर रखने से चूहों का नियंत्रण किया जा सकता है।  

  • एक ग्राम जिंक फॉस्फाईड और उन्नीस ग्राम सत्तू या आटा में थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर एवं लगभग 10 ग्राम की गोली बनाकर चूहों के आने-जाने के रास्ते पर गिनती में रख देना चाहिए। 

  • चूहा शंकालु प्रवृत्ति का होता है। इसलिए बदल-बदल कर विषाक्त चारा चूहे-दानी एवं टिकिया को रखना चाहिए।

स्मार्ट कृषि से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख रोजाना पढ़ें। इस लेख को शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>