मछली पालकों के लिए मददगार ‘मत्स्य सेतु ऐप’ हुआ लांच

मछली पलकों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से ‘मत्स्य सेतु’ ऐप शुरू की गई है। इस ऐप के जरिए मछली पालन से सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी। इस ऐप के माध्यम से सरकार मतस्य उत्पादन को आने वाले सालों और ज्यादा बढ़ाने की तैयारी में है।

आइये जानते हैं मत्स्य सेतु ऐप की विशेषताएं

  • इस ऐप में अलग-अलग प्रजातियों की मछलियों के बारे में मछली पालक जान पाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन सेल्फ-लर्निंग मॉड्यूल उपलब्ध कराई जाएगी।

  • मछलियों के प्रजनन, बीज उत्पादन व ग्रो-आउट संवर्धन विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

  • अलग अलग मछलियों के आर्थिक महत्व से जुड़ी जानकारियां भी इस ऐप के माध्यम से दी जाएँगी।

  • मछलियों के भोजन प्रबंधन व स्वास्थ्य प्रबंधन संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

  • इस ऐप के माध्यम से मछली पालक अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त कर पाएंगे।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>