मक्का की इन उन्नत किस्म के बीजों से मिलेगी अच्छी उपज, जानें इनकी विशेषताएं

  • Syngenta S 6668: इस किस्म की बीज दर 5 से 8 किग्रा/एकड़ होती है और इसमें बुआई के समय पौधे से पौधे की दूरी 60 x 30-45 cm तथा बुआई की गहराई 4 से 5 cm रखनी चाहिए। इसकी फसल अवधि 120 दिन की होती है। इसके अलावा यह सिंचित क्षेत्र के लिए उपयुक्त, अधिक उपज क्षमता वाली तथा अंत तक भरे रहने वाले बड़े भुट्टे वाली किस्म है।

  • NK-30: इस किस्म की बीज दर 5 से 8 किग्रा/एकड़ रहती है। इसमें पौधे से पौधे की दूरी 1 से 1.5 फिट और कतार से कतार की दूरी 2 फीट तथा बुआई की गहराई 4 से 5 cm रखनी चाहिए। इसकी फसल अवधि 100 से 105 दिन होती है। यह किस्म उष्णकटिबंधीय वर्षा के लिए अनुकूल, तनाव/सूखा आदि की स्थिति को सहन करने की क्षमता वाली, उत्कृष्ट टिप भरने के साथ गहरे नारंगी रंग के दाने वाली, उच्च उपज वाली और चारे के रूप में उपयोग के अनुकूल है।

  • Pioneer-3396: इस किस्म की बीज दर 5 से 8 किग्रा/एकड़ होती है। इसमें पौधे से पौधे के बीच दूरी 60 x 30-45 cm तथा बुआई की गहराई 4-5 cm रखनी चाहिए। इसकी फसल अवधि 115 से 120 दिन की होती है तथा यह खरीफ और रबी मौसम की एक उच्च उपज देने वाली संकर किस्म है। इसके पौधे की संरचना इसे घनी बुआई पर भी अधिक उपज देने के लिए उपयुक्त बनाती है। 

  • Pioneer 3401: इस किस्म में बीज की दर 5 से 8 किग्रा/एकड़ होती है। इसमें पौधे से पौधे की दूरी 60 x 30-45 cm तथा बुआई की गहराई 4 से 5 cm रखनी होती है। इसकी फसल अवधि 115  से 120  दिन होती है। इस किस्म में दाने भरने की क्षमता अधिक होती है और लगभग 80 से 85% भुट्टे में 16 से 20 लाइनें होती हैं साथ ही अंत तक भुट्टे भरे होते हैं। इसके अलावा इस किस्म से उपज भी अच्छी मिलती है। 

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व उपर्युक्त बताये गए बीजों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

See all tips >>