मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज भी हो सकती है भारी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

मध्य भारत के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी है। मध्य प्रदेश के दक्षिणी व पश्चिमी इलाकों जिनमें इंदौर, देवास, उज्जैन, धार, मंदसौर, रतलाम शामिल हैं, में अच्छी वर्षा की संभावना आज भी बनी हुई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र पर तेज बारिश होने की संभावना है। मानसून अब जल्दी ही पश्चिमी तट पर आगे बढ़ेगा। दक्षिण भारत सहित पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

वीडियो स्रोत: मौसम तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>