सस्ते रेट पर मिलेगा यूरिया, सरकार ने नए रेट को दी मंजूरी

Urea will be available at a cheaper rate

इस बार खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ हीं सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसकी मदद से किसान भाइयों को मदद मिलेगी। दरअसल इस निर्णय के अंतर्गत सरकार ने किसानों को दी जाने वाली यूरिया सब्सिडी के लिए 3 लाख करोड़ रुपए की बड़ी रकम को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब किसानों को पहले से ज्यादा सस्ते रेट पर यूरिया मिले जायेगी।

बता दें की केंद्र सरकार के अंतर्गत बनाई गई आर्थिक मामलों को देखने वाली कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बताया की अब किसानों के टैक्स एवं नीम कोटिंग फीस के अलावा 242 रुपए प्रति 45 KG बैग की दर पर यूरिया उपलब्ध करवाई जायेगी। गौरतलब है की सरकार ने वर्तमान और आगामी तीन वर्षों में क्रमश: 2022-23 से 2024-25 तक इस सब्सिडी के लिए 3,68,676.7 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

बहरहाल वर्तमान में यूरिया की MRP 242 रुपए/45 किलोग्राम बैग है। बता दें की इसमें नीम कोटिंग शुल्क एवं टैक्स शामिल नहीं है। वहीं बिना सब्सिडी के इसी यूरिया बैग की कीमत 2200 रुपए होती है।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन के भाव में तेजी का दौर

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मन्दसौर दलौदा औसत 1500 7500
मन्दसौर गरोठ औसत 6000 6700
नीमच जावद अन्य 2700 2700
धार मनावर अन्य 7500 8000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 6500 16800
सिवनी सिवनी औसत 7500 8500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में बारिश से हो रही भारी तबाही, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले 2 दिनों से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल सहित कई राज्यों में बारिश से भारी तबाही हो रही है। कई लोगों की जान चली गई है तथा करोड़ों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। इतनी भारी बारिश का क्या कारण था और अब कब तक इन राज्यों में बारिश का कहर जारी रहेगा यह वीडियो के माध्यम से जानिए। दिल्ली सहित उत्तर भारत में अब बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। राजस्थान और गुजरात के पश्चिमी जिलों में भी बारिश थम जाएगी। उत्तराखंड में अभी भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अच्छी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ड्रिप, मिनी व पोर्टेबल स्प्रिंकलर पर पाएं 55% का अनुदान, जल्द करें आवेदन

subsidy on sprinklers

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई की पद्धतियों के इस्तेमाल हेतु सब्सिडी दे रही है। यह सब्सिडी ड्रिप सिंचाई सिस्टम, मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिस्टम पर दी जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को अलग-अलग दरों पर सब्सिडी देने का प्रावधान है।

  • स्प्रिंकलर सेट की लागत का लघु और सीमांत किसानों को 55% तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं अन्य वर्ग के किसानों को 45% तक का अनुदान देने का प्रावधान है। 

  • इसी तरह, ड्रिप सिंचाई सिस्टम की खरीद पर लघु और सीमांत किसानों को 55% और अन्य वर्गों के किसानों को 45% तक का अनुदान देने का प्रावधान है।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक किसान आधिकारिक वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पर विभिन्न सिंचाई पद्धति के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करें।

स्रोत: एबीपी

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2117 2350
शाजापुर आगर अन्य 2125 2125
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2130
भिंड आलमपुर अन्य 2140 2175
अनुपुर अनुपपुर देशी 2150 2150
धार बदनावर लोकवान 1970 2805
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
शाहडोल ब्यौहारी अन्य 2100 2100
छतरपुर बिजावर मिल गुणवत्ता 2100 2110
रीवा चाकघाट 147 औसत 2100 2220
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2100 2100
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2190 2200
मुरैना जोरा देशी 2050 2050
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1980 2415
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1865 2145
शाजापुर कालापीपल सांसद शरबती 2640 3020
देवास खातेगांव अन्य 2000 2700
राजगढ़ खिलचीपुर 147 औसत 2150 2200
भिंड लहार अन्य 2132 2180
मंडला मंडला देशी 1800 1985
शाजापुर मोमनबड़ोदिया अन्य 2100 2200
खंडवा पंधाना लोकवान 2275 2345
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2140 2145
छतरपुर राजनगर मिल गुणवत्ता 2060 2110
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 1850 2050
मुरैना सबलगढ़ देशी 2044 2138
खरगोन सनावद लोकवान 2261 2305
राजगढ़ सारंगपुर अन्य 1900 2350
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2190 2190
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2000 2010
उमरिया उमरिया अन्य 1950 2150

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

अगले 15 दिन कैसी रहेगी मानसून की चाल, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली में बारिश ने पिछले दो दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अगले दो दिनों तक दिल्ली पंजाब और हरियाणा सहित हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रह सकती है। अब बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बढ़ेंगी। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा देश के पश्चिमी तट पर भी मध्यम बारिश जारी रहेगी। गुजरात और राजस्थान के पश्चिमी जिलों से बारिश की गतिविधियां घटने लगेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश संभव है। अब दक्षिणी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका और तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन तगड़ी बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित गुजरात और भारत के पश्चिमी तट पर भारी बारिश जारी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ कहीं कहीं बादल फटने की संभावना है तथा लैंडस्लाइड भी हो सकता है। 2 दिन बाद बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश बढ़ेगी। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश कुछ कम रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

हार्वेस्टर पर मिलेगी 50% की सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना?

A 50% subsidy will be available on harvesters

खेती के बड़े बड़े आधुनिक मशीनों को खरीदना आम किसानों के बस में नहीं होता है।इसीलिए सरकार कृषि उपकरणों पर भारी सब्सिडी का प्रावधान रखती है। सरकार कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को भारी सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध करवाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है हार्वेस्टर सब्सिडी योजना। इस योजना के माध्यम से किसान हार्वेस्टर मशीन की खरीदारी पर करीब 50% तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ की किसान बस आधी रकम चुका कर हार्वेस्टर मशीन अपने घर ले जा सकते हैं।

गौरतलब है की धान और गेहूँ जैसी फसलों की कटाई के कार्य में हार्वेस्टर मशीन का उपयोग किया जाता है। इस माधीन की कीमत भारतीय बाजार में करीब 10 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक रहती है। इतनी बड़ी कीमत किसान खुद चुका नहीं पाता है इसीलिए सरकार अब इस पूरी रकम का 50% सब्सिडी के रूप में दे रही है ताकि किसान इसे आसानी से खरीद सकें।

बता दें की केंद्र सरकार हार्वेस्टर सब्सिडी योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ अलग अलग राज्यों में अलग अलग तरीके से देती है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों के लिए 50% वहीं सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाले किसानों के लिए 30 से 40% की सब्सिडी दी जाती है। अगर आप इस मशीन की खरीदी के लिए सब्सिडी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाएँ और वहां इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन के भाव में तेजी का दौर

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 777 10769
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2400 3000
रतलाम जावरा देसी 5100 15500
कटनी कटनी (F&V) अन्य 5000 5000
ग्वालियर लश्कर(F&V) लहसुन 5000 7000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 5500 15000
नीमच नीमच देसी 5000 16300
सिवनी सिवनी औसत 7000 8000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

15 जुलाई तक जारी रहेगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तरी तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश कम होगी परंतु 11 जुलाई से यहां झमाझम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share