सरसों को मंडी में मिल रहा अच्छा भाव, देखें अपने क्षेत्र के मंडी भाव

Mustard mandi bhaw,

सरसों किसानों के लिए फिलहाल मंडियों से बहुत अच्छी खबर आ रही है। सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भिंड भिंड सरसों 5000 5350
छतरपुर बिजावर सरसों 4890 4910
रीवा चाकघाट सरसों 4890 5015
गुना मकसूदनगढ़ अन्य 4850 4900
भिंड महू अन्य 4680 5330
टीकमगढ़ निवाड़ी अन्य 4800 5145
दमोह पथरिया सरसों 4500 4680
मुरैना सबलगढ़ सरसों (काला) 4989 5103
अशोकनगर शादोरा अन्य 4925 4925

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

अगले दो दिन जारी रहेगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर भारत में अब अगले कई दिनों तक बारिश का दौर दिखाई नहीं देगा हालांकि 6 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच तेलंगाना और महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से देश के कई भागों में तापमान बढ़ेंगे तथा गर्मी का प्रकोप दिखाई देने लगेगा। उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 2 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

बारिश के साथ ओले गिरने के बन रहे आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। आज पंजाब के कुछ भागों में बादल गरज सकते हैं। 3 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में बारिश और मेघगर्जना हो सकती है। उत्तर पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश तथा पहाड़ों पर बारिश के साथ हल्का हिमपात हो सकता है। दक्षिण भारत में हल्की बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

लगातार 3 साल किसानों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है सरकार की योजना?

Crop Diversification Scheme

एक हीं प्रकार की फसलों की खेती से मिट्टी की उपज क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है इसीलिए कृषि विशेषज्ञ किसानों को गेहूँ और धान जैसे पारम्परिक फसलों के अलावा अन्य फसलों की खेती करने की सलाह देते है। सरकार भी इस बाबत किसानों को प्रोत्साहित करती रहती है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से “फसल विविधीकरण योजना” चलाई जा रही है।

इस योजना से किसानो को 3 वर्ष तक सरकारी सहायता दी जाएगी। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ खेतों की उपज क्षमता में इजाफा होना और पर्यावरण को लाभ पहुंचना होगा। बता दें की इस योजना में गेहूँ और धान की जगह पर ऐसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा जिन फसलों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) के अंतर्गत नहीं रखा जाता है। इसमें मुख्य रूप से उद्यानिकी फसलें सम्मिलित रहेंगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

3 अप्रैल से कई राज्यों में फिर होगी मूसलाधार बारिश और चलेंगी तेज हवाएं

know the weather forecast,

पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। जिससे फसलों को फिर नुकसान हो सकता है। राहत की बात यह के उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों सहित गुजरात के अधिकांश जिले, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। पूर्वी भारत भी साफ रहेगा परंतु उत्तर पूर्वी भारत में तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 1500 6800
खरगोन बड़वाह अन्य 2500 5000
भोपाल भोपाल (एफ एंड वी) अन्य 1500 4000
सागर देवरी लहसुन 3850 3925
देवास देवास (एफ एंड वी) अन्य 500 1200
इंदौर गौतमपुरा औसत 900 4000
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 1660 2250
नीमच जावद अन्य 2651 12899
शाजापुर कालापीपल अन्य 745 5205
धार कुक्षी लहसुन 1500 3000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 1750 3950
मन्दसौर पिपलिया लहसुन 600 600
रतलाम सैलाना अन्य 1499 4900
इंदौर सांवेर अन्य 550 675
झाबुआ थांदला औसत 800 1200
हरदा टिमरनी लहसुन 4000 4000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

कुछ राज्यों में जारी रहेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बारिश की गतिविधियां अब राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश से पूरी तरह समाप्त होने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के अधिकांश भागों से बारिश हट जाएगी। परंतु उत्तरी हरियाणा, उतरी पंजाब सहित पहाड़ों पर बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share