ग्रामोफ़ोन ऐप से पहले 3 खरीदी के साथ पाएं मुफ्त उन्नत कृषि उत्पादों की सौगात

Gramophone App end of season sale

ग्रामोफ़ोन ऐप के माध्यम से आप बड़ी ही आसानी से अपने पसंदीदा कृषि उत्पाद खरीद सकते हैं और पक्के जीएसटी बिल के साथ फ्री होम डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही खरीफ सीजन के समाप्ति के शुरुआत के अवसर पर शुरू हुए “एंड ऑफ़ सीजन सेल” में ग्रामोफ़ोन ऐप से पहली दूसरी और तीसरी खरीदी करने वाले किसानों को कई जबरदस्त फसल पोषण प्रोडक्ट बिलकुल फ्री मिलेंगे।

पहले ऐप ऑर्डर पर मैक्सरूट फ्री
ग्रामोफ़ोन ऐप से अगर आप 1500 रूपए या ज्यादा की पहली खरीदी करेंगे तो आपको फसल विकास का जबरदस्त टॉनिक.. 200 रूपए MRP का मैक्सरूट (100 GM) बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

दूसरे ऐप ऑर्डर पर जबरदस्त फसल टॉनिक फ्री
ग्रामोफ़ोन ऐप से अगर आप 2500 रूपये की दूसरी खरीदी करेंगे तो आपको फसल वृद्धि का तगड़ा टॉनिक ट्राई-डिजॉल्व मैक्स (200 GM) या फिर फसल में फूल व फली विकास को बढ़ाने वाला जबरदस्त टॉनिक न्यूट्रीफुल मैक्स (250 ML) बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

तीसरे ऐप ऑर्डर पर भी जबरदस्त फसल टॉनिक फ्री
ग्रामोफ़ोन ऐप से अगर आप 3000 रूपये की तीसरी खरीदी करेंगे तो आपको फसल वृद्धि का तगड़ा टॉनिक ट्राई-डिजॉल्व मैक्स (200 GM) या फिर फसल में फूल व फली विकास को बढ़ाने वाला जबरदस्त टॉनिक न्यूट्रीफुल मैक्स (250 ML) बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

ध्यान रखें की इन तीन ऐप ऑफर्स का लाभ आप तभी उठा पाएंगे जब आपके द्वारा खरीदे गए उत्पादों में कम से कम 500 रूपये के उत्पाद मैक्स या नोवा के होंगे।

उपर्युक्त तीनों ऑफर्स का तुरंत लाभ उठाएं और खरीदारी के लिए ऐप के बाजार सेक्शन पर जाएँ, क्योंकि ऐसा मौक़ा फिर कहाँ?

*नियम व शर्तें लागू

Share

तेज बारिश की है संभावना, जानें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बारिश की गतिविधियां अब भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ गई हैं। अब लक्षद्वीप सहित केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा दक्षिण गुजरात में तेज बारिश संभव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई वाले जिलों सहित पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मिर्च की फसल में सफेद मक्खी की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

सफेद मक्खी का प्रकोप 15-35 डिग्री सेल्सियस तापमान में अधिक होता है। इस कीट के शिशु एवं प्रौढ़ पत्तियों की निचली सतह पर चिपकर रस चूसते हैं। यह न केवल रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पौधों पर चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं। जिससे काली फफूंद लग जाती है। इससे ग्रसित पौधे पीले व तैलीय दिखाई देते हैं। इसका प्रकोप होने पर पौधों की पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं। जिसे विभिन्न स्थानों में कुकड़ा या चुरड़ा-मुरड़ा रोग के नाम से जानते है। 

नियंत्रण के उपाय

👉🏻 खेत को खरपतवार मुक्त रखें। 

👉🏻 निर्धारित मात्रा में नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों का प्रयोग करें। 

👉🏻 8-10 पीले स्टिकी ट्रैप स्थापित करें। 

👉🏻 जैविक नियंत्रण के लिए, बवे-कर्ब @ 500 ग्राम/एकड़ 150 -200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

👉🏻रासायनिक नियंत्रण के लिए मेओथ्रिन @ 100-136 मिली + सिलिकोमैक्स @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 -200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

ट्रैक्टर खरीदी पर पाएं 1 लाख रूपए का अनुदान, जल्द करें आवेदन

ट्रैक्टर की मदद से खेतीबाड़ी करना बहुत आसान हो जाता है। हालांकि आर्थिक तंगी के चलते सभी किसान ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते हैं। इसी क्रम में किसानों की आर्थिक सहायता के लिए मध्य प्रदेश सरकार एक खास योजना चला रही है। इस योजना के तहत ट्रैक्टर की खरीदी के लिए एक लाख रूपए तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।  

किसानों को इस योजना का लाभ 20 एचपी के ट्रैक्टर पर दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर की लागत का 25% यानी अधिकतम राशि 75 हजार रुपए अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए लागत का 35% यानी अधिकतम एक लाख रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। 

ट्रैक्टर पर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के उद्यानिकी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करते दौरान किसान के पास निम्न दस्तावेजों का होना जरूरी है।  

  • आधार कार्ड 

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • जाति प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • खेत के कागजात जिसमें खसरा नंबर/बी-1/पट्टे की प्रति

  • आवेदक किसान का फोटो

इस योजना की जानकारी किसान विकासखंड एवं जिला उद्यानिकी विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2022 है। तो बिना समय गवाए जल्द इस योजना के लिए आवदेन करें।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश मंडियों में क्या चल रहे टमाटर के भाव?

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे देवरी, देवास, धार, हाटपिपलिया, खरगोन और मंदसौर आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

विभिन्न मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

सागर

देवरी

500

900

देवास

देवास

300

1000

धार

धार

1800

1980

देवास

हाटपिपलिया

1000

1800

खरगोन

खरगोन

500

1000

मंदसौर

मंदसौर

1200

3000

बड़वानी

सेंधवा

1000

1500

स्रोत: एगमार्कनेट प्रोजेक्ट

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  टमाटर जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

भारी बारिश से हुए फसल नुकसान का सरकार देगी मुआवजा, जानें पूरी प्रक्रिया

भारी बारिश की वजह से किसानों की खरीफ फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए एक खास कदम उठाया है। इसके अनुसार राज्य सरकार किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा देगी। इसके चलते सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 5 अगस्त से जल भराव से हुए फसल नुकसान के आंकलन को लेकर गिरदावरी शुरू कर दी गई है, ताकि बारिश से हुए फसल नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई की जा सके। 

इसके अलावा यदि किसान के खेत की गिरदावरी सही ढंग से न की गई हो तो, वह पोर्टल के जरिए अपने खेत की रिपोर्ट दर्ज कर सकता है। इसके लिए उसे ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल’ पर जाना होगा। जहां उसे क्षतिपूर्ति विकल्प पर फसल नुकसान की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद संबंधित क्षेत्र का पटवारी दोबारा गिरदावरी करने आएगा। इस तरह राज्य का कोई भी किसान बारिश से हुए फसल नुकसान की भरपाई प्राप्त कर सकता है। तो जल्द बिना समय गवाए सरकार की इस लाभकारी योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की चुनिंदा मंडियों में क्या चल रहे लहसुन के भाव?

Indore garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे बड़वाह, जावद, कुक्षी, पिपल्या, रतलाम, सीहोर और श्योपुर कलां आदि में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

विभिन्न मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

खरगोन

बड़वाह

1450

1970

नीमच

जावद

1101

1500

धार

कुक्षी

400

800

मंदसौर

पिपल्या

500

500

रतलाम

रतलाम

300

4500

सीहोर

सीहोर

400

4300

सिंगरोली

सिंगरोली

2000

2000

श्योपुर

श्योपुर कलां

1000

1500

स्रोत: एगमार्कनेट

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  लहसुन जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कर्नाटक के कई जिलों सहित मध्य महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। केरल और आंतरिक तमिलनाडु में भी तेज बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप में भारी बारिश संभव है। दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान और गुजरात का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर प्रदेश बिहार सहित पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share