अब बदलेगा कई राज्यों का मौसम, होगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

अब पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। पंजाब और हरियाणा में बारिश शुरू हो गई है अब राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, और महाराष्ट्र में भी बारिश शुरू होने वाली है। 2 मार्च को बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा बिहार तक पहुंचाने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है परंतु न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे अधिक ही बने रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मूंग एवं उड़द की फसल में आवश्यक है मोलिब्डेनम तत्व

Molybdenum element is essential in the crop of green and black gram
  • किसान भाइयों मोलिब्डेनम तत्व दलहनी फसलों के पौधों की जड़ों की गांठों में राइजोबियम बैक्टीरिया द्वारा सहजीवी नाइट्रोजन निर्धारण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक होता है।

  • मोलिब्डेनम एक सूक्ष्म पोषक तत्व है जिसकी मूंग एवं उड़द की फसल को बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है।

  • परंतु इसकी बहुत कम मात्रा भी मूंग एवं उड़द की फसल की अच्छी बढ़वार के लिए बहुत आवश्यक है।

  • मूंग एवं उड़द की फसल में मोलिब्डेनम तत्व नाइट्रोजन के रासायनिक परिवर्तन में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

  • यह पौधों की रोगरोधी क्षमता को बढ़ाता है l साथ ही पौधों में विटामिन-सी व शर्करा के संश्लेषण में सहायता करता है।

  • मोलिब्डेनम की कमी से ग्रस्त फसल का विकास सही से नहीं हो पाता है। 

  • पत्तियों के किनारों पर पीलापन आ जाता है, नई पत्तियां सूखने लगती है। सामान्यतः मोलिब्डेनम की कमी के लक्षण नाइट्रोजन की कमी के समान ही होते हैं।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख।

Share