केंद्रीय बजट 2024 में कृषि क्षेत्र के लिए क्या हुए ऐलान?

Union Budget 2024

कृषि मूल्य श्रृंखलाओं को सशक्त बनाना

प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना किसानों की आय बढ़ाती है, 38 लाख किसानों को सहायता करती है और 10 लाख नौकरियां पैदा करती है। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को ऋण सहायता मिलती है।

बीमाकृत फसलें, सशक्त किसान

पीएम फसल बीमा योजना 4 करोड़ किसानों की फसलों को सुरक्षित करती है, पैदावार बढ़ाती है और 1361 मंडियों को 3 लाख करोड़ के व्यापार की मात्रा प्रदान करती है।

फसल के बाद विकास को बढ़ावा देना

फसल के बाद की गतिविधियों में निवेश को बढ़ावा देना – त्वरित विकास के लिए आधुनिक भंडारण, कुशल आपूर्ति श्रृंखला, प्रसंस्करण और विपणन।

भविष्य के लिए नवीन खेती

कृषि जलवायु क्षेत्रों में नैनो डीएपी के उपयोग का विस्तार। आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान का लक्ष्य आत्मनिर्भरता, अनुसंधान, आधुनिक खेती, बाजार जुड़ाव, मूल्य संवर्धन और फसल बीमा शामिल करना है।

डेयरी क्षेत्र का विकास

डेयरी किसानों के लिए व्यापक समर्थन, रोग नियंत्रण और उत्पादकता वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना। राष्ट्रीय गोकुल मिशन और राष्ट्रीय पशुधन मिशन जैसी सफलताओं पर निर्माण।

मत्स्य पालन व्यवसाय को पुनर्जीवित करना

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लक्ष्य जलीय कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, निर्यात को दोगुना करना और 55 लाख रोजगार के अवसर पैदा करना है। पांच एकीकृत एक्वा पार्क की योजना है।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
सीहोर आष्टा सरसों(काला) 3601 5991
सीहोर आष्टा सरसों 3599 4011
दमोह दमोह सरसों(काला) 4340 4700
भिंड गोहाद सरसों(काला) 4900 5005
जबलपुर जबलपुर सरसों(काला) 4650 4890
रतलाम जावरा सरसों 3700 4900
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 3755 4920
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4951 4962
कटनी कटनी सरसों(काला) 4599 5050
देवास खातेगांव सरसों(काला) 3400 3770
हरदा खिरकिया सरसों(काला) 3000 3600
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 3501 4830
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 4090 5270
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 4500 5120
सागर सागर सरसों(काला) 4400 5330
शाजापुर साजापुर सरसों 3940 3940
राजगढ़ सारंगपुर सरसों 3151 4307
सतना सतना सरसों(काला) 4525 4775
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 3651 3651
मन्दसौर सीतामऊ सरसों 3600 4450
विदिशा विदिशा सरसों(काला) 4688 4900

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

धनिया की फसल में लौंगिया रोग के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control measure of stem gall disease in coriander

धनिया एक बहु उपयोगी मसाले वाली फसल है। धनिया के पत्ते एवं बीज दोनों उपयोगी होते हैं। इसकी फसल में लौंगिया रोग बहुत ही हानिकारक होता है, यह रोग प्रोटोमाइसीज मैक्रोस्पोरस नामक फफूंद से होता है।  

लौंगिया रोग के लक्षण: इस रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियों और तनों पर फोड़े दिखाई देते हैं। फूल लगने के पहले ही इसके रोग-जनक फफूंद नरम एवं मुलायम शाखाओं पर आक्रमण कर उनका शीर्ष भाग मोड़ देते हैं और संक्रमित भाग सूज जाता है। साथ ही जमीन के निकट तने पर छोटी-छोटी ट्यूमर जैसी सूजन दिखने लगती है। शुरुआत में यह चमकदार दिखती है लेकिन बाद में फूटती है और कठोर हो जाती है। इसके बढ़ते संक्रमण में ये पिटिकाएँ (सूजन) तने के ऊपरी भाग पर भी बनती है। जब आक्रमण पुष्पक्रम में होता हैं तो बीज निर्माण काफी कम हो जाता है। 

नियंत्रण: लौंगिया रोग को कम करने के लिए इष्टतम नमी बनाए रखें, रोग ग्रस्त फसल अवशेष को जलाकर नष्ट करें। बुवाई करने से पहले बीज बाविस्टिन (कार्बेंडाजिम 50% डब्लूपी) @ 2 ग्राम/किग्रा. बीज दर से उपचारित करके बुवाई करें। यदि इसके लक्षण खड़ी फसल में दिखाई दे तो नोवाकोन (हेक्सकोनाज़ोल 5% एससी)@ 400 मिली/एकड़ साथ ही मोनास कर्ब (स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस)@ 250 ग्राम/एकड़ की दर से 150 से 200 लीटर पानी में छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें। 

Share

3 फरवरी से कई राज्यों में पुनः बरसेंगे बादल, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

2 फरवरी को पहाड़ों सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां थम सकती है परंतु अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर तीन और चार फरवरी को पहाड़ों पर अच्छा स्नोफॉल देगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश होगी। पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश होगी तथा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बर्फबारी होगी। दक्षिण भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मृदा स्वास्थ्य कार्ड से किसानों को मिलता है बड़ा लाभ, पढ़ें पूरी जानकारी

soil health card

किसानों की मदद के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ज्यादातर योजनाओं से किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है। पर सरकार की एक ऐसी भी योजना है जो खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत खेतों के मिट्टी की जांच होती है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे खेती होती है। इस योजना के अंतर्गत किसान अपने खेत का मृदा स्वास्थ्य कार्ड सकते हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट soilhealth.dac.gov.in पर जाना होगा और वहां मांगी गई हर जानकारी को भरकर Login करना होगा। इसके बाद अन्य जानकारियां भरते हुए आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इस योजना के अंतर्गत कार्ड बनवा कर किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच करवा सकते हैं और पता लगा सकते हैं की उनके खेत में कौन से पोषक तत्व कम या ज्यादा हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में अभी और बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर भारी हिमपात रहेगी जारी

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। 1 फरवरी को भी उत्तर भारत में बारिश जारी रहेगी 2 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा परंतु एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस तीन और चार फरवरी को पहाड़ों पर फिर बर्फबारी देगा तथा उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share