आलू की फसल में खरपतवार नियंत्रण कर पाएं बंपर उपज

Weed control in potato crops!

आलू रबी मौसम की मुख्य नकदी फसल है। आलू की जबरदस्त उपज प्राप्ति के लिए इस समय फसल में होने वाले खरपतवारों का नियंत्रण बेहद जरूरी होता है। खरपतवार मुख्य फसल के साथ पोषक तत्वों, पानी, स्थान, प्रकाश के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। जिस कारण से पौधों में पोषक तत्व की कमी हो जाती है तथा कई प्रकार के कीट एवं बीमारी का भी प्रकोप होता है। 

खरपतवार नियंत्रण 

आलू की फसल जब 15 से 20 दिन (पौधे की उचाई 5 सेमी) की हो जाए तब खरपतवार नियंत्रण के लिए, बैरियर (मेट्रिब्यूजिन 70% डब्ल्यूपी) @ 300 ग्राम प्रति एकड़ 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

  • यह कई घासों और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है।

  • जड़ों और पत्तियों के माध्यम से कार्य करता है।

  • इसका प्रयोग अंकुरण से पूर्व एवं बुवाई के 15 से 20 दिन बाद, जब पौधे की ऊंचाई 5 सेमी की हो जाये दोनों अनुप्रयोगों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

  • व्यापक स्पेक्ट्रम गतिविधि और कम खुराक होने के कारण यह खरपतवारनाशी लागत प्रभावी होता है।

  • बाद की फसलों पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं होता है।

  • इससे खरपतवार नियंत्रण करके आलू की फसल को खरपतवारो से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है एवं उत्पादन को भी बढ़ाया जा सकता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

समुद्री तूफान के असर से कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बन चुका है जो जल्दी ही समुद्री तूफान बनेगा। इस तूफ़ान के शुरुआती दौर में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पर भारी बारिश देने की संभावना नजर आ रही है। आगे चल कर यह उड़ीसा के तटीय भागों में भी मूसलाधार वर्षा करवा सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगा। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश सहित विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share