मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अब बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रहेगी। कुछ राहत के बाद 20 अगस्त से फिर भारी बारिश शुरू हो सकती है। गुजरात, राजस्थान सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा। अब उतरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत में बारिश बढ़ेगी। दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना है। मुंबई में 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। दक्षिणी भारत में मानसून कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अलनीनो के बावजूद अगले 2 दिनों में कई राज्यों में बढ़ने वाली है बारिश

know the weather forecast,

अलनीनो का प्रभाव अब भारतीय मानसून पर पूरी तरह दिखाई देने लगा है। कई राज्य सूखे जैसे हालात से गुजर रहे हैं। मानसून की रेखा अभी भी तराई में बनी हुई है। 2 दिन बाद एक बार फिर उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की जारी रहेगी। तमिलनाडु के भी कुछ जिलों में तेज बारिश संभव है लेकिन आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक सहित तेलंगाना और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

15 अगस्त से उत्तर भारत में बढ़ेगी बारिश, पूर्वी राज्यों में जारी रहेगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

मानसून की ट्रफ अगले चार-पांच दिनों तक हिमालय की तराई में ही बनी रहेगी। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। पंजाब हरियाणा दिल्ली सहित राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर प्रदेश के मध्य जिलों से होते हुए पूर्वी जिलों में तेज बारिश होगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों और सिक्किम में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। 15 अगस्त से उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बारिश शुरू हो सकती है। गुजरात में हल्की बारिश महाराष्ट्र का मौसम लगभग शुष्क रहेगा परंतु तटीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश में हल्की बारिश के आसार, पूर्वी भारत भारी बारिश से बेहाल

know the weather forecast

अभी अगले तीन-चार दिनों तक राजस्थान सहित महाराष्ट्र के अधिकांश जिले, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में सूखे जैसे हालात बने रहेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में बारिश शुरू होने के आसार हैं। पहाड़ों पर एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सहित झारखंड में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस दिन से फिर शुरू होगी बारिश, बिन बारिश फसलों को हो रहा नुकसान

know the weather forecast,

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। मानसून की ट्रफ लाइन अभी भी पहाड़ों की तलहटी में है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई वाले जिलों एवं उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में भी हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के तट पर भी हल्के से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 हफ्ते नहीं होगी बारिश, मानसून पर अलनीनो का दिखेगा असर

know the weather forecast,

अलनीनो अब पूरी तरह प्रभावी होने लगा है। अगस्त में बारिश की गतिविधियां कम होती जा रही हैं। ब्रेक मानसून कंडीशन भी बनी हुई है। अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई वाले जिलों सहित उत्तरी पश्चिमी बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में ही रहेगी। शेष भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। मानसून शेष भारत में कमजोर रहेगा और अगस्त के अगले एक या 2 सप्ताह तक सामान्य से कम बारिश ही हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून की रफ़्तार पर लगेगा ब्रेक, ज्यादातर राज्यों में अब थम जायेगी बारिश

know the weather forecast,

मानसून ब्रेक हो गया है इसके प्रभाव से अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में बारिश ना के बराबर होगी। दक्षिण भारत में भी मानसून बेहद कमजोर बना रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों सहित बिहार के तराई के जिलों और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बादल छाए रहेंगे पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चलेंगे परंतु बारिश की संभावना बहुत कम है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वी राज्यों में भयंकर बारिश वहीं बाकी क्षेत्रों में शुष्क रहेगा मौसम

know the weather forecast,

अलनीनो का असर अब दिखाई देने लगा है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश में भारी कमी देखने को मिल रही है। पूर्वी भारत छोड़कर शेष भारत में ब्रेक मानसून कंडीशन बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मानसून बहुत कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश तो बाकी राज्यों में मानसून रहेगा कमजोर

know the weather forecast,

अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों सहित झारखंड में तेज बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी के देश के अधिकांश राज्यों में मानसून काफी कमजोर बना रहेगा। अल नीनो का प्रभाव अगस्त और सितंबर में देश के लगभग सभी राज्यों में नजर आएगा और मानसून की बारिश कमजोर हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

दो राज्यों में होगी भारी बारिश, बाकी राज्य अब हो जाएंगे शुष्क

know the weather forecast,

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र दोनों राज्यों में अगले 3 या 4 दिनों तक भारी बारिश दे सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर जारी बारिश की गतिविधियां अब कम होने लगेगी। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों के साथ दिल्ली में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राजस्थान सहित दक्षिण भारत में मानसून बहुत कमजोर हो जाएगा तथा यहां पर मौसम लगभग शुष्क रहेगा। महाराष्ट्र में अभी बारिश की गतिविधियां बहुत कम हो जाएंगी। गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share