कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी के साथ कई इलाकों में बढ़ेगी बारिश

know the weather forecast,

अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा जिससे दिन के तापमान सामान्य से बहुत नीचे बने रहेंगे। दिन के तापमान ज्यादा न उठने के कारण कई जगहों पर दिन बेहद ठंडा रहेगा। पहाड़ों पर 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हिमपात हो सकता है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी छुटपुट वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है विशेष कर तमिलनाडु तथा दक्षिणी केरल में।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य और पूर्वी भारत में होगी हल्की बारिश, अभी छाया रहेगा कोहरा

know the weather forecast,

वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेगा परंतु इससे बहुत हल्की बर्फबारी और हल्की बारिश ही होगी। राजस्थान में बारिश की संभावना कम होती जा रही है परंतु मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी उड़ीसा और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी क्षेत्र में अभी कोहरा छाया रहेगा तथा यातायात बाधित रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार तक बारिश के आसार

know the weather forecast,

उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है परंतु 24 घंटे बाद कोहरे से राहत मिल सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर 30 दिसंबर को पहुंचेगा जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है और हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश से दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ में बारिश 30 दिसंबर से शुरू होकर 3 जनवरी तक रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कहीं घना कोहरा तो कहीं बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। पहाड़ों का मौसम अब साफ हो चुका है लेकिन नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 तारीख की रात से आएगा। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है। 30 या 31 दिसंबर से पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बारिश होने के आसार है। कड़ाके की सर्दी की शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह में ही दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

जनवरी के शुरुआत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast

अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 तारीख से पहाड़ों पर पहुंचेगा जो 2 या 3 जनवरी तक पहाड़ों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से बनने वाले चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के द्वारा राजस्थान के कई भागों सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक बारिश की संभावना बन रही है। फिलहाल देश के अधिकांश राज्यों के तापमान ज्यादा नहीं गिरेंगे परंतु जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

नए साल पर कई राज्यों में होगी बारिश, और पहाड़ों पर भारी हिमपात

know the weather forecast,

नए साल की शुरुआत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी देगा। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली में बारिश की संभावना बन रही है। कड़ाके की सर्दी के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा। दक्षिण भारत में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, अब गिरेंगे तापमान

know the weather forecast,

एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर होकर गुजर रहा है जिसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात होगा तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। भारत के अधिकांश राज्यों का मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया भीषण ठंड का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

सर्दियां अब पूरे देश में कहर बरपाने लगी है। कहीं घना कोहरा सता रहा है तो कहीं शीतलहर, बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है। हालांकि मैदानी इलाकों में ठंड से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जा रही है। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 3 प्वाइंट बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हालांकि यहां घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रदूषण में भी बढ़त देखी जा सकती है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर अच्छा स्नोफॉल होगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। उत्तर भारत के तापमान कुछ बढ़ेंगे परंतु 25 तारीख के बाद फिर से गिरना शुरू हो जाएंगे। दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान सहित कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना, क्रिसमस के दौरान पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 से दिसंबर से पहाड़ों को प्रभावित करना शुरू करेगा। कई जगह बर्फबारी की संभावना है साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों सहित पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। यह बारिश 22 और 23 से दिसंबर के बीच हो सकती है। 22 से 25 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे परंतु 25 दिसंबर के बाद इनमें गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share