बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव, कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निम्न दबाव बनाकर दक्षिण पूर्वी अरब सागर की तरफ बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी कोंकण और गोवा में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की बारिश होगी। पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है लेकिन हिमपात ऊंचे पहाड़ों पर ही होगा। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे रहेंगे परंतु दिन में तेज धूप के कारण सर्दी का एहसास कम ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>