कुछ क्षेत्रों में जारी रहेगी बारिश, सर्दियों के लिए अभी करना होगा इंतजार

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर एक चक्रवर्तीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जो निम्न दबाव में बदल सकता है। पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ 11 दिसंबर से बर्फबारी दे सकता है। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। अभी फिलहाल उत्तर भारत सहित मध्य और पूर्वी भारत में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। मुंबई को भी सर्दी का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

एमपी, यूपी, महाराष्ट्र सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

तूफान अब कमजोर हो गया है परंतु इसका असर अभी झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना सहित उत्तर पूर्वी राज्यों के ऊपर जारी रहेगा। पहाड़ों के ऊपर 11-13 दिसंबर के बीच हिमापत होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित मध्य भारत में सर्दी बढ़ सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी तबाही के बाद तूफान हुआ कमजोर पर अभी भी कई राज्यों पर दिख रहा असर

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद अब कमजोर हो गया है या एक गहरे निम्न दबाव के रूप में छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों और दक्षिणी उड़ीसा में बना हुआ है। यह 24 घंटे के बाद पूरी तरह से कमजोर हो जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, दक्षिणी बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर और मध्य भारत में सुबह और शाम की ठंड बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मिचौंग तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, कई राज्यों में मची भारी तबाही

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग ने आंध्र प्रदेश के बापतला के पास 5 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे के बीच लैंडफॉल किया। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। भारी से अति भारी बारिश चेन्नई सहित आंध्र प्रदेश के कई तटीय जिलों में देखने को मिली। हवाओं की रफ्तार और तेज बारिश के कारण काफी नुकसान की खबर आ रही है। अब तूफान कमजोर हो जाएगा परंतु आंध्र प्रदेश और पूर्वी तेलंगाना सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कई जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है। बिहार, झारखंड, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा तथा गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां होगी। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 24 घंटे के बाद बारिश शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफान मिचौंग से चेन्नई में जल प्रलय, कई राज्यों पर गहराया संकट

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग चेन्नई के बहुत पास से गुजरा जिसके प्रभाव से चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा दर्ज की गई। इससे पूरे शहर में जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। 5 दिसंबर की सुबह यह तूफान मछलीपट्टनम और नेल्लोर के बीच बापतला के आसपास तट से टकरा सकता है। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। आंध्र प्रदेश के तट सहित दक्षिण पूर्वी तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश होगी। पहाड़ों पर अभी फिलहाल कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं है। पहाड़ों से उत्तर पश्चिम भारत तक का मौसम साफ रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

तूफान मिचौंग का कई राज्यों पर खतरा, मध्य प्रदेश से उड़ीसा तक होगी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना तूफान शक्तिशाली होता जा रहा है तथा तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित उड़ीसा के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं तथा नुकसान की आशंका बनी हुई है। दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में तूफान का खतरा, एमपी यूपी व महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

समुद्री तूफान अब उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ेगा इसके प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी तथा तेज हवाएं चलेंगी। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों सहित मध्य प्रदेश और विदर्भ में बेमौसम बारिश जारी रह सकती है। अगले एक सप्ताह तक पहाड़ों पर कोई भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं आएगी तथा बारिश और बर्फबारी नहीं होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

तूफ़ान के प्रभाव से मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में होगी आफत की बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में जल्द ही डीप डिप्रेशन बनेगा। 3 नवंबर तक यह समुद्री तूफान बनकर उत्तर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। तमिलनाडु अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश संभव है। समुद्र में तेज लहरें उठेगी तथा तेज हवाएं चलेंगी। 4 नवंबर से तूफान का असर उड़ीसा के अधिकांश जिलों में दिखाई देगा। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बारिश और हिमपात हुआ है आज इसकी तीव्रता में कमी आएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफान के असर से कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बन चुका है जो जल्दी ही समुद्री तूफान बनेगा। इस तूफ़ान के शुरुआती दौर में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पर भारी बारिश देने की संभावना नजर आ रही है। आगे चल कर यह उड़ीसा के तटीय भागों में भी मूसलाधार वर्षा करवा सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगा। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश सहित विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बेमौसम बारिश जारी, जानें खाड़ी में बनने वाला तूफान कहां टकराएगा?

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने वाला है जो 2 नवंबर तक तूफान का रूप धारण कर लेगा। यह तूफान और शक्तिशाली होकर उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ सकता है। उड़ीसा के भी कई जिलों पर तूफ़ान का खतरा है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी दे सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित मध्य भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share