बागवानी फसलों की खेती से होगी बंपर कमाई, सब्सिडी संग मिलेगी फ्री ट्रेनिंग

National Horticulture Mission

सब्जियों, फल-फूल एवं मसालों जैसे बागबानी फसलों की खेती से बहुत सारे किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। सरकार भी इन फसलों के कारण मिल रही सफलता को देखते हुए इन्हे किसानों के बीच प्रचारित भी कर रही है। अगर आप भी बागवानी फसलों की खेती करने की सोच रहे हैं तो इसमें केंद्र सरकार की एक योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना की मदद से किसानों को आर्थिक मदद के साथ-साथ बागवानी फसलों की खेती की ट्रेनिंग भी दी जाती है।

इस योजना का नाम राष्ट्रीय बागवानी मिशन है और इसकी शुरुआत 2005-2006 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा देना है। इस योजना से छोटे और सीमान्त किसान कम भूमि में ही अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है की खाद्यान्न फसलों की तुलना में बागवानी फसलों में सिंचाई की कम जरूरत पड़ती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट nhb.gov.in पर जरूर जाएँ।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में रिकॉर्ड तेजी, उच्च भाव पहुंचे 36700 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर लहसुन 16000 16000
मन्दसौर दलौदा लहसुन 26800 30750
इंदौर इंदौर लहसुन 3810 29595
रतलाम जावरा लहसुन 3200 34000
नीमच मनसा लहसुन 9000 28300
नीमच मनसा नया माध्यम 2300 28001
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 800 35000
नीमच नीमच औसत 8000 31001
नीमच नीमच लहसुन 10000 36701
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 3000 35100
रतलाम रतलाम देसी 14600 28011
रतलाम रतलाम लहसुन 9006 30286
रतलाम सैलाना लहसुन 397 400
शाजापुर साजापुर लहसुन 18000 27500
सीहोर सीहोर लहसुन 4801 29125
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 17299 28411
शाजापुर शुजालपुर देसी 7900 23200
उज्जैन उज्जैन लहसुन 2500 35349

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

आलू की फसल में कटवर्म प्रकोप के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control measures of cutworm in potato crop

आलू का एक प्रमुख कीट है कटवर्म जिसे कर्तक कीट के नाम से भी जाना जाता है। यह कीट आलू की फसल को 12 से 40 प्रतिशत तक का नुकसान पहुंचा सकता है।  

लक्षण: इस कीट की इल्ली अवस्था ही नुकसान पहुंचाती है। फसल की शुरुआती अवस्था में इल्ली नए पौधे की डंठलो, तने और शाखाओं को खाते हैं। अक्सर ये इल्ली रात के समय निकलती है, और युवा पौधों को तने से काटकर खाते हैं साथ ही जमीन के नीचे दबे हुए कंदों को छेदकर भी खाते हैं और भारी नुकसान पहुंचाते हैं जिससे पैदावार तो घटती ही है, साथ ही साथ बाज़ार में इनका दाम भी काफी कम मिलता है।

नियंत्रण के उपाय: इस कीट के नियंत्रण के लिए प्रकोप दिखते ही ट्राइसेल (क्लोरपायरीफॉस 20 इसी) @ 1 लीटर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

उत्तर भारत सहित मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक अच्छा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बन गया है, इसका प्रभाव कल से उत्तराखंड तक दिखाई देना शुरू होगा। जम्मू कश्मीर से लेकर लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक अच्छी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से बनने वाला चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र पंजाब के कई जिलों सहित हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पानी बरसाएगा। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे। 1 फरवरी से पूर्वी और दक्षिणी भारत में भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

भैंस, बकरी खरीदने पर सरकार देगी 50% की सब्सिडी, जल्द उठाएं योजना का लाभ

Government will give 50% subsidy on buying buffalo goat

आज गांवों में किसान खेती के साथ साथ पशुपालन के माध्यम से भी कमाई कर रहे हैं। पशुपालन के इसी महत्व को देखते हुए अब सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन के कार्य को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से इच्छुक किसानों को दुधारू पशुओं की खरीदने के लिए अच्छी खासी सब्सिडी भी दी जा रही है।

दुधारू पशुओं जैसे भैंस बकरी आदि की खरीदारी पर 50% तक की सब्सिडी पाने के लिए हरियाणा सरकार ने आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जा सकते हैं। इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक को आधार कार्ड, फैमली आईडी, पेन कार्ड, बैंक कॉपी, शेड की फोटो, खुद की फोटो, जाति प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ेगी। जब आप फॉर्म भर लेंगे तब पशुपालन विभाग द्वारा इसे वेरिफाई लिया जाएगा और सबकुछ सही रहने पर आवेदक को लोन दिया जाएगा।

स्रोत: ज़ी हरियाणा

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 4500 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सोयाबीन 4500 4500
शाजापुर अकोदिया सोयाबीन 4500 4500
आलीराजपुर आलीराजपुर पीला 3800 4000
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4200 4400
गुना एरोन सोयाबीन 4355 4400
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 4141 4405
सीहोर आष्टा पीला 4391 4391
शिवपुरी बदरवास सोयाबीन 4200 4265
उज्जैन बड़नगर पीला 4013 4506
खरगोन बड़वाह सोयाबीन 4200 4200
भोपाल बैरसिया पीला 3600 4185
खरगोन भीकनगांव पीला 4300 4315
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3015 4365
सागर बीना सोयाबीन 3855 4326
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 3700 4583
मन्दसौर दलौदा अन्य 3331 3891
देवास देवास सोयाबीन 3925 4467
धार धामनोद पीला 4150 4190
धार धामनोद सोयाबीन 3625 4380
धार धार सोयाबीन 3716 4474
रायसेन गैरतगंज सोयाबीन 4075 4075
विदिशा गंज बासौदा पीला 4150 4370
विदिशा गंज बासौदा सोयाबीन 4220 4220
हरदा हरदा पीला 2250 4380
खंडवा हरसूद पीला 4050 4211
खंडवा हरसूद सोयाबीन 3600 4289
इंदौर इंदौर पीला 2805 3805
इंदौर इंदौर सोयाबीन 3405 4400
इंदौर इंदौर (F&V) सोयाबीन 4000 4549
होशंगाबाद इटारसी सोयाबीन 3800 4421
रतलाम जावरा सोयाबीन 4346 4346
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4501 4510
आलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4300 4300
देवास कन्नोड सोयाबीन 4000 4545
खरगोन करही सोयाबीन 2500 4200
खंडवा खंडवा पीला 4055 4360
खरगोन खरगोन सोयाबीन 3800 4397
देवास खातेगांव सोयाबीन 4050 4400
राजगढ़ खिलचीपुर सोयाबीन 4300 4300
राजगढ़ खुजनेर पीला 4090 4300
सागर खुरई सोयाबीन 3800 4251
धार कुक्षी सोयाबीन 4400 4400
राजगढ़ कुरावर सोयाबीन 3400 4355
धार मनावर सोयाबीन 4300 4450
मन्दसौर मन्दसौर सोयाबीन 2400 4493
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 3801 4271
उज्जैन नागदा पीला 3501 4449
उज्जैन नागदा सोयाबीन 4188 4188
राजगढ़ पचौर सोयाबीन 3400 4400
राजगढ़ पचौर अन्य 4185 4185

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

रबी धान में उगने से पहले हीं कर लें खरपतवारों का सटीक प्रबंधन!

Pre-emergence weed management in summer paddy!

धान की फसल में रोग और कीटों के अलावा खरपतवार भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए समय रहते खरपतवारों को नष्ट करना बहुत जरूरी होता है। ध्यान रखें की धान की फसल में हानिकारक खरपतवारों के कारण विभिन्न कीट भी इन खरपतवारों के कारण आकर्षित होते हैं इसलिए बचाव जल्द से जल्द करने की जरुरत होती है।  

धान की फसल में उगने के पूर्व खरपतवार प्रबंधन, रोपाई के बाद 0 से 3 दिन के बाद एवं खरपतवार अंकुरण से पहले करना चाहिए। धान की फसल में रोपाई के 0-3  दिन के बाद खरपतवारों के जमाव को रोकने के लिए रेसर (प्रेटिलाक्लोर 50% ईसी) @ 400 मिली, 40 किलो रेत के साथ मिलाकर खेत में समान रूप से भुरकाव करें, और भुरकाव के समय खेत में 4-5 सेंटीमीटर जल स्तर बनाए रखें। “प्रेटिलाक्लोर” यह रसायन एक व्यापक स्पेक्ट्रम, चयनात्मक और पूर्व उद्भव खरपतवारनाशक है, जो लगभग सभी खरपतवारों (घास और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार) को नियंत्रित करता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। 

Share

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर भारी बर्फबारी देते रहेंगे। 31 जनवरी से पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी जिससे सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। 1 फरवरी से पश्चिम बंगाल झारखंड और उड़ीसा में भी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

किसानों को मिलेंगे 35250 रुपये, पान की खेती में मदद करेगी सरकार

Paan Vikas Yojana 2023-24

हमारे देश में पान के पत्तों का उपयोग खाने के साथ साथ पूजा-पाठ में भी होता है। पान में बहुत तरह के औषधीय गुण भी उपलब्ध हैं इसीलिए इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। भारत में 100 से ज्यादा किस्म के पान की खेती की जाती है। किसान इसकी खेती से अच्छा मुनाफा प्राप्त करते हैं। पान की खेती की इन्हीं खूबियों को देखते हुए सरकार भी इसकी खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार भी अपने क्षेत्र के किसानों को पान की खेती करने पर बंपर सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।

बिहार सरकार यह सब्सिडी पान विकास योजना 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को दे रही है। योजना के अंतर्गत किसानों को पान की खेती करने पर 50% तक की सब्सिडी दी जायेगी। योजना का लाभ बिहार राज्य के औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और वैशाली जिले के किसान उठा सकते हैं। योजना का लाभ वे किसान ही उठा सकते हैं जिनके पार जमीन का रकबा कम से कम 100M2 और ज्यादा से ज्यादा 300M2 तक हो। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए आप उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इस अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2200 2310
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2500 2500
शाहडोल बुढ़ार मिल गुणवत्ता 2590 2590
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2450 2500
धार धार लोकवन 2411 2551
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 1900 1910
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2500 2510
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2300 2410
छतरपुर लवकुशनगर मिल गुणवत्ता 2350 2350
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2419 2489
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2400 2475
धार राजगढ़ लोकवन 2500 2501
रीवा रीवा मिल गुणवत्ता 2395 2401
राजगढ़ सारंगपुर मिल गुणवत्ता 2500 2596
जबलपुर सीहोरा मिल गुणवत्ता 2701 2715
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2402 2410
टीकमगढ़ टीकमगढ़ मिल गुणवत्ता 2450 2450
उमरिया उमरिया स्थानीय 2450 2450

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share