दक्षिण भारत में भारी बारिश और अन्य राज्यों में सर्दी बढ़ने के आसार

23 और 24 दिसंबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी दे सकता है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। 18 दिसंबर से एक बार फिर उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज हो सकती है। 23 दिसंबर को राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>